
हरदा. शव वाहन से अज्ञात युवती का शव सैंपल लेने के लिए ले जाते कर्मचारी।
हरदा. महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली भाजपा अल्पसंख्यक सेल की महामंत्री सना खान की गत दिनों हत्या होने के बाद से उसका शव पुलिस को अब तक नहीं मिल पाया है। इसी दौरान गत 9 अगस्त को महेंद्रगांव के कुएं में अज्ञात युवती की लाश मिली थी। तभी नागपुर की पुलिस को युवती की लाश मिलने की जानकारी मिलने पर वह गत 16 अगस्त को मृतका सना के भाई मोहसिन खान को लेकर जिला अस्पताल आए थे। जहां मोहसिन ने शव देखने को बाद लाश को बहन की नहीं होने की बात कही थी। लेकिन फिर भी महाराष्ट्र की पुलिस शव का डीएनए टेस्ट करने के लिए उसका सैंपल लेकर गई थी। मगर सैंपल फेल होने पर गुरुवार को फिर से नागपुर की पुलिस सैंपल लेने के लिए आई। जिस पर सिराली पुलिस ने दफनाए गए शव को बाहर निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। नागपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक नरेंद्र सनके ने बताया कि महेंद्रगांव में मिली अज्ञात युवती की लाश को मृतका सना खान के शव की आशंका के चलते नागपुर की पुलिस आठ दिन पहले शव का सैंपल लेकर गई थी। लेकिन फोरेंसिंक जांच अधिकारी ने केमिकल की गड़बड़ी की वजह से सैंपल फेल होना बताकर फिर से सैंपल लाने के लिए कहा था। जिस पर उन्होंने सिराली पुलिस को इस संबंध में अवगत कराया था। पुलिस ने हरदा के मुक्तिधाम के बाजू से कब्र को खुदवाकर दफनाए गए शव को फिर से बाहर निकलवाया। इसके बाद शव वाहन से लाश को जिला अस्पताल लेकर आए। यहां पर शाम को फिर से मृतक युवती के हड्डी का सैंपल लिया गया। वहीं शव को वापस मुक्तिधाम में ही जाकर दफन कर दिया गया।
Published on:
24 Aug 2023, 9:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.