26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के शव को पकडक़र रोती-बिलखती पत्नी को देखकर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की आंखे नम हुईं

- जामनेर नदी के डैम से शव निकालने में नेमावर टीआई की डूबने से मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैतूल

•

image

Rakesh Kumar Malviya

•

Updated: 16 Jul 2023, 9:39 PM IST

पति के शव को पकडक़र रोती-बिलखती पत्नी को देखकर पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों की आंखे नम हुईं

हरदा. जिला अस्पताल में पति के लिए विलाप करतीं मृतक टीआई कीं पत्नी।

हरदा. देवास जिले के नेमावर थाना अंतर्गत आने वाली जामनेर नदी के स्टॉप डैम में रविवार को एक व्यक्ति के शव को निकालने गए नेमावर टीआई राजाराम वास्कले (39) की डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक टीआई वास्कले की पत्नी, परिजनों के साथ ही पूरे पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं हरदा और देवास जिले के जनप्रतिनिधियों ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर जांबाज टीआई वास्कले की असमय मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की।
किसी की राह नहीं देखी और कूद गए नदी में
जानकारी के मुताबिक टीआई वास्कले को जैसे ही सूचना मिली थी कि जामनेर नदी के डैम में शव तैर रहा है, तो वे तत्काल अपने स्टॉफ को लेकर पहुंचे। डैम के पानी में बने भंवर में शव घूम रहा था। जिस उन्होंने किसी की राह नहीं देखी और बहादुरी दिखाते हुए कपड़े उतारकर पानी में कूद गए। शव को पकड़ लिया, लेकिन पानी के भंवर में वे संभल नहीं पाए और डूब गए। पुलिस कर्मचारियों और तैराकों ने उन्हें बाहर निकाला और उनके पेट में गए पानी को बाहर निकाला। इसके बाद नेमावर अस्पताल पहुंचे। जहां प्राथमिक इलाज देकर हरदा जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टर ने उनकी छाती को पपिंग कर सांसे लाने की कोशिश, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया।
वाहन से उतरते ही परिजनों की चीख-पुकार मची
शाम करीब 5 बजे मृतक टीआई वास्कले की पत्नी और परिजनों को लेकर पुलिस वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। वाहन से उतरते ही उनकीं पत्नी और परिजनों की चीख-पुकार मच गई। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उनकीं पत्नी को संभालते रहे, लेकिन वह जोर-जोर से रोतीं रहीं। तभी उन्हें स्ट्रेचर पर रखे पति के शव के पास ले जाया गया। पति के शव को पकडक़र रोती-बिलखतीं रहीं। जैसे-तैसे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए अलग किया। पत्नी का विलाप देखकर मौजूद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजनों की आंखों से भी आंसू निकल आए।
कृषि मंत्री और खातेगांव विधायक ने दी श्रद्धांजलि
जांबाज टीआई वास्कले की मौत की खबर लगते ही हरदा और देवास जिले के पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। देवास एएसपी सूर्यकांत शर्मा, हरदा एसपी संजीव कुमार कंचन, एएसपी राजेश्वरी महोबिया सहित सिटी और सिविल लाइन थाना प्रभारी एवं स्टॉफ अस्पताल पहुंचा। वहीं कृषि मंत्री कमल पटेल, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, नेमावर नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने अस्पताल आकर शोक संवेदना व्यक्त की। कृषि मंत्री पटेल ने टीआई के शव पर माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
नेमावर में दो साल से पदस्थ थे टीआई
जानकारी के अनुसार मृतक टीआई वास्कले मूलत: बड़वानी जिले के रहने वाले थे। बीते दो साल से वे नेमावर थाने में पदस्थ थे। गत दिवस शनिवार को उनका दो साल का कार्यकाल पूरा हुआ था। पुलिस थाना स्टॉफ के साथ वे मिलनसारिता के साथ कार्य करते थे। उनकी एक माह की बेटी और 6 साल का बेटा है।
इनका कहना है
नेमावर थाने के टीआई राजाराम वास्कले बहुत ही संवेदनशील अधिकारी थे। नदी में शव होने की सूचना पर वे जामनेर नदी के स्टॉप डैम पर गए थे। जहां डेड बॉडी भंवर में घूम रही थी। जिसे निकालने के लिए वे कपड़े उतारकर पानी में कूद गए थे, लेकिन पानी के भंवर में फंसकर डूब गए। जिन्हें बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। यह बहुत की दुखद घटना है।
सूर्यकांत शर्मा, एएसपी, देवास