
बैतूल. बैतूल शहर के बीच से गुजरने वाले एक नाले में लगातार गुलाबी पानी बहने से शहर में हड़कंप मच गया। लगातार बह रहे गुलाबी पानी को देखने के लिए नाले पर मानो पूरा शहर उमड़ पड़ा और तरह तरह की चर्चाओं का दौर शहर में शुरु हो गया। जिस नाले में हमेशा काला पानी बहता रहता था उसमें इस तरह से गुलाबी पानी बहना हैरान कर देने वाला था। सबसे बड़ा सवाल ये था कि आखिरकार कैसे नाले का पानी गुलाबी हो गया। कुछ लोगों ने नाले में बह रहे गुलाबी पानी का वीडियो अपने मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
काले की जगह गुलाबी हुआ नाले का पानी
बैतूल शहर के बीच से बहने वाले हाथी नाले में मंगलवार दोपहर अचानक गुलाबी पानी बहने लगा जो कि लोगों में कौतूहल का विषय बना रहा। लोग आश्चर्य में थे कि आखिर पानी कैसे गुलाबी हो गया है। नाले में काफी मात्रा में गुलाबी पानी बह रहा था। लगभग 1 किलोमीटर तक नाले में गुलाबी पानी ही दिखाई दे रहा था। नाले में गुलाबी पानी बहने की खबर शहर में आग की तरह फैली और कुछ ही देर में नाले पर लगभग पूरा शहर जमा हो गया।
देखें वीडियो-
गुलाबी पानी का असली सच
आखिरकार नाले का काला पानी गुलाबी कैसे हुआ ये सवाल लोगों के मन में तेजी से उठ रहा था। इसी बीच सूचना नगरपालिका तक पहुंची तो नगर पालिका की टीम नाले में बह रहे गुलाबी पानी की पड़ताल में जुट गई। नगर पालिका की टीम ने गुलाबी पानी की पड़ताल की तो पता चला कि किसी ने गंज क्षेत्र में हाथी नाले के पास गुलाबी रंग के कलर की बोरी डाल दी थी और इसी कारण नाले का पानी गुलाबी हो गया था।
देखें वीडियो-
Published on:
11 Jul 2023 03:49 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
