
,,
विधानसभा चुनाव को लेकर 17 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में मतदान के लिए एक दिन शेष है। चुनावी भोपुओं का शोर बुधवार शाम से थम गया है। प्रत्याशियों ने अपनी जीत को लेकर पूरी ताकत झोंक दी है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तक स्टार प्रचारकों को बुलाकर आम सभाएं कराई हैं। बैतूल जिले की पांच विधानसभा में दो विधानसभा बैतूल और घोड़ाडोंगरी में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। वहीं मुलताई और आमला में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला है। इधर भैंसदेही विधानसभा पर त्रिकोणीय मुकाबला है। जिले की पांच में से चार सीटें कांग्रेस के पास हैं।
बैतूल: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर
बैतूल विधानसभा में भाजपा से पूर्व विधायक हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस से विधायक निलय डागा मैदान में हैं। दोनों में कांटे की टक्कर है। बैतूल में विधानसभा में सबसे अधिक 13 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 254897 वोटर है। वहीं गोंगपा से शिवपाल सिंह राजपूत एनव्हायके से रिटायर्ड अधिकारी है। वही गोंडवाना से इस्तीफा देने वाले हेमंत सरियाम भी मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी भाजपा-कांग्रेस के रिजल्ट को प्रभावित कर सकते हैं। बैतूल विधानसभा सीट पर अधिकांश भाजपा और कांग्रेस का ही कब्जा रहा है।
मुलताई: इस सीट से निर्दलीय प्रत्याशी भी जीते
मुलताई विधानसभा में भाजपा से चंद्रशेखर देशमुख और कांग्रेस से सुखदेव पांसे में मुकाबला है। यहां 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। मुलताई विधानसभा में 230117 मतदाता हैं। यहां कई बार निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव जीते हैं। बहुजन समाज पार्टी से इन्दलराव खातरकर, समाजवादी पार्टी से कृपालसिंह सिसोदिया, बहुजन मुक्ति पार्टी से जनार्दन जेडी पाटील, नेशनल वल्र्ड लीडर पार्टी से मनीष धोटे, निर्दलीय चैतन्य पंवार, निर्दलीय दिनेश साहू, निर्दलीय पलाश कड़वे, निर्दलीय डॉ.मीना रमेश गव्हाड़े, निर्दलीय रूपाली खाड़े, निर्दलीय रितेश रमेनलाल कवड़े मैदान में है।
आमला: यही एकमात्र सीट भाजपा के पास
आमला विधानसभा में वर्तमान विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे और कांग्रेस के मनोज मालवे की बीच सीधा का मुकाबला है। आमला विधानसभा सीट से नामांकन उठाने वाले राकेश महाले वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में गोंगपा से चुनाव मैदान में थे। उन्होंने लगभग 16 हजार वोट लिए थे। इस बार गोंगपा से रंजना बामने मैदान में हैं। पिछले चुनाव की तुलना में गोंगपा को कम वोट मिलने की संभावना है। जिससे कांग्रेस को फायदा हो सकता है। आमला में सबसे कम सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आमला में 215601 मतदाता है। यहां पर सीएम ने भी सभाएं की हैं।
घोड़ाडोंगरी: दोनों प्रत्याशी पहली बार चुनावी मैदान में
घोड़ाडोंगरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गंगा उइके और कांग्रेस प्रत्याशी राहुल उइके के बीच कांटे की टक्कर है। दोनों ही प्रत्याशी इस बार पहली बार ही विधानसभा चुाव लड़ रहे हैं। घोड़ाडोंगरी विधानसभा में 259942 मतदाता है। यहां पर नौ प्रत्याशी मैदान में हैं। कांग्रेस और भाजपा ने यहां पर दोनों ही नए प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने विधायक ब्रम्हाभलावी का टिकट काटकर राहुल को टिकट दिया है। प्रचार के अंतिम दिन बुधवार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सतपाल महाराज ने भाजपा प्रत्याशी के लिए आमसभा की।
भैंसदेही : जन शक्ति पार्टी के प्रत्याशी से त्रिकोणीय मुकाबला
भैंसदेही विधानसभा से इंडियन नेशनल कांग्रेस से धरमू सिंग सिरसाम, भारतीय जनता पार्टी से महेन्द्र सिंह केशर सिंह चौहान चुनाव मैदान में हैं। भाजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर राहुल चौहान प्रहार जन शक्ति पार्टी से मैदान में हैं। राहुल भाजपा में महामंत्री थे। पूर्व जीएसटी अधिकारी हेमराज बारस्कर का परिवार आरएसएस से जुड़ा हुआ है। उन्होंने ने भी भाजपा से टिकट मांगा था। टिकट नहीं मिलने से निर्दलीय मैदान में हैं। राहुल और हेमराज भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कांग्रेस से टिकट नहीं मिलने पर रामा काकोडिय़ा मैदान में हैं। काकोडिय़ा कांग्रेस को नुकसान पहुंचा सकते हैं। आदिवासी नेता चैतराम कासदेकर भी मैदान में हैं। जयस से संदीप धुर्वे और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से अन्नुलाल दादा मैदान में हैं। भैंसदेही विधानसभा में भाजपा, कांग्रेस और प्रहार जन शक्ति के उम्मीदवार राहुल चौहान के बीच त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा है। भैंसदेही विधानसभा में 262926 मतदाता है। जिले की एकमात्र सीट भैंसदेही पर ही त्रिकोणीय मुकाबला है। फिलहाल यहां पर कांग्रेस का काब्जा है।
दोनों पार्टियों ने स्टार प्रचारकों को बुलाया
विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों के जरिए नैया पार लगाने का प्रयास कर रही है। बैतूल के साकादेही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आमसभा की है। वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आमला, भैंसदेही, घोड़ाडोंगरी और मुलताई में आमसभा की है। मुलताई में छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ और पूर्व मुख्ममंत्री कमलनाथ ने शाहपुर में आमसभा की थी।
ये भी पढ़ें :MP Election 2023: चुनाव पर नजर: मोबाइल नेटवर्क फेल तो रनर पहुंचाएगा खबर
ये भी पढ़ें :mp election 2023 छह विधानसभा में 29 हजार के पास नहीं पहुंची वोटर स्लिप, ऑनलाइन भी ले सकते हैं जानकारी
Updated on:
16 Nov 2023 03:17 pm
Published on:
16 Nov 2023 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allबेतुल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
