21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तिरंगा भेंटकर गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रियंका का सम्मान 

देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर लौटी बैतूल की बेटीअंतरराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में ब्राजील की खिलाड़ी को हराया।  प्रियंका का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया।  

2 min read
Google source verification

image

Ghanshyam Rathore

Jul 15, 2017

Tricolor Bentkr gold medal winning respect Priyank

Tricolor Bentkr gold medal winning respect Priyanka


बैतूल। देश के लिए कराते स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रियंका चोपड़े का बैतूल रेलवे स्टेशन पर सभी ने शनिवार को जोरदार स्वागत किया। विधायक ने प्रियंंका को तिरंगा भेंट किया। प्रियंका ने आगरा में हुई अंतरराष्ट्रीय कराते स्पर्धा में ब्राजील की खिलाड़ी को मात देकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।
आगरा से प्रियंका चोपड़े शनिवार को दोपहर में जीटी एक्सप्रेस से बैतूल पहुंची। उसके सम्मान में विधायक हेमंत खंडेलवाल,राजेश आहूजा,हेमंतचंद दुबे, रामनारायण शुक्ला, कोच महेन्द्र सोनकर, पूजा कुरील सहित अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी, एंजिल स्कूल के शिक्षक और छात्र आदि पहुंचे। प्रिंयका के टे्रन से उतरते ही स्वागत की झड़ी लग गई। सभी ने प्रियंका को मिठाई खिलाई और माला पहनाई। ढोल-ढमाकों के साथ प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका ने बताया कि देश के लिए मेडल जीतकर बहुत खुश है। आगे भी इसी तरह देश के लिए खेलती रहंूगी। पिता ओमकार चोपड़े ने बताया कि प्रियंका ने जिले और देश का नाम रोशन किया है। बेटी पर मुझे गर्व है। प्रियंका को स्पर्धा में भेजने के लिए डेढ़ लाख रुपए का कर्ज भी लिया। चोपड़े ने बताया कि वह अपनी बेटी के लिए पूरी संपत्ति तक बेच देंगे। वही प्रियंका को भी शासन से मदद की दरकार है। कोच महेन्द्र सोनकर ने बताया कि कराते स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली प्रियंका एशिया की दूसरी खिलाड़ी बन गई है।
विधायक उठाएंगे खिलाड़ी का खर्च
देश के लिए मेडल जीतने वाली खिलाड़ी के स्वागत में विधायक हेमंत खंडेलवाल भी स्टेशन पर पहुंचे। खंडेलवाल ने तिरंगा भेंटकर पिं्रयका का सम्मान किया। यह तिरंगा झंडा स्कूल में भी फहराया जाएगा। इस अवसर पर विधायक ने प्रियंका की पढ़ाई और खेल का खर्च उठाने का भी आश्वासन दिया।
शिक्षा विभाग ने बनाई दूरी
प्रियंका द्वारा इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के बाद भी शिक्षा विभाग ने इससे दूरी बनाकर रखी। शिक्षा विभाग से कोई भी अधिकारी व कर्मचारी स्वागत के लिए स्टेशप नहीं पहुंचा।