5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : बर्थ-डे पर तोते ने चखा केक, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

कोल माइंस के रिटायर्ड कर्मचारी के तोते का नाम है किट्टू..8 मार्च को था बर्थ-डे

2 min read
Google source verification
betul_birthday.jpg

बैतूल. बैतूल जिले में एक तोते के बर्थ-डे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक परिवार तोते के साथ खेलता हुआ और उसका बर्थ-डे सेलिब्रेट करते नजर आ रहा है। इतना ही तोता भी चोंच से केक को चखते हुए नजर आ रहा है। वीडियो में दिख रहा तोते और परिवार का प्यार लोगों को खासा पसंद आ रहा है।

तोते का बर्थ-डे सेलिब्रेशन
बताया जा रहा है कि ये वीडियो बैतूल जिले के सारनी में कोल माइंस से रिटायर्ड कर्मचारी सुरेश पंवार के घर का है। शहर के गाढ़ाघाट में रहने वाले सुरेश पंवार ने अपने तोते का बर्थ डे मनाया।पंवार ने बताया यह तोता चार साल पहले आठ मार्च को गिफ्ट में मिला था। इसलिए आठ मार्च को हर बार उसका जन्म दिन मनाया जाता है। इस बार भी आठ मार्च को पूरे परिवार ने तोते जिसका कि नाम किट्टू है का बर्थ-डे सेलिब्रेट किया था। जिसका वीडियो परिवार के सदस्य ने बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। रिटायर्ड कर्मचारी सुरेश पंवार ने बताया कि उन्होंने तोते का नाम किट्टू रखा है। किट्टू से उनके परिवार का परिवार से किट्टू का खासा लगाव है वो परिवार के सदस्य की तरह है। परिवार के सभी लोग उससे प्यार करते हैं और किट्टू भी पूरे घर में खुले में घूमता रहता है। किट्टू तोते को देखने व उसके साथ खेलने के लिए आसपड़ोस के बच्चे भी उनके घर आते हैं।

देखें वीडियो-

नरसिंहपुर में हुई थी तोता-मैना की शादी

बता दें कि बीते महीने वेलेंटाइन वीक के दौरान नरसिंहपुर के पिपरिया रांकई गांव से तोता-मैना के प्यार और शादी का मामला सामने आया था। यहां रहने वाले गोविंद विश्वकर्मा के घर चिंटू-मिंटू नाम के दो तोते हैं और उनके ही पड़ोस में रहने वाले रामस्वरूप परिहार के घर पर रिंकी-पिंकी नाम की दो मैा। पड़ोसी होने के कारण दोनों के परिवार के सदस्य अक्सर अपने अपने तोतों और मैनाओं को पिंजरे में लेकर एक दूसरे के घर पर जाते थे और यहीं से शुरु हुई तोते मिंटू और मैना रिंकी की अनोखी लव स्टोरी। एक दूसरे के सामने आते ही दोनों के हाव भाव बदल जाते दोनों चहकने लगते। उनके इस व्यवहार को रामस्वरूप के परिवार की बुजुर्ग सदस्य ने देखा तो वो पूरा मांजरा समझ गईं और उन्होंने कुछ दिन पहले दोनों की शादी कराने की बात कही। लेकिन शुरुआत में तो दोनों ही परिवारों के सदस्यों ने इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया और एक बार मिंटू (तोता) और रिंकी (मैना) को एक दूसरे से कुछ दिनों के लिए अलग कर दिया। अलग होने के कारण दोनों का व्यवहार बदल गया तो वो भी दोनों की शादी के लिए तैयार हो गए। पढ़ें पूरी खबर- मैना को मिला अपना वेलेंटाइन, घरवालों ने लगाई प्यार पर मुहर

देखें वीडियो-