
BJP MLA Ravindra nath Tripathi and Vijay Mishra
भदोही. भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने ज्ञानपुर से निर्दल विधायक विजय मिश्रा पर अवैध खनन कराने का आरोप लगाया है जिसके बाद जिले की राजनीति में गर्माहट बढ़ गयी है। लेकिन आरोपों को दरकिनार कर विधायक विजय मिश्रा अभी भी भदोही विधायक को अपना रिश्तेदार बताकर आगे भी उनकी मदद करने की बात कह रहे हैं। वहीं दोनों विधायकों के बीच से निकल कर सामने आई इस सियासी जंग पर जिले में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
दरअसल, भाजपा विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी और उनके ब्लॉक प्रमुख भाई सहित परिवार के कई लोगों पर सुरियावां ब्लॉक परिसर से नियम विरुद्ध पेड़ काटकर बेचने के एक बीडीसी सदस्य के आरोपों पर न्यायालय ने मामला दर्ज कर जांच का आदेश दिया था। इस मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद भाजपा विधायक रविन्द्रनाथ त्रिपाठी पत्रकारों से रूबरू हुए और सभी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत उनकी छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है और अगर मामले में सच्चाई सामने आई तो वो राजनीति से सन्यास ले लेंगे। इस दौरान उन्होंने ज्ञानपुर विधायक पर जुबानी हमला बोलते हुए उन पर इब्राहिमपुर, पुरवा और दुगुना में मानक के विपरीत खनन करने के आरोप लगाए और कहा कि जिले में दो दशक से चल रहे अवैध खनन का खेल वो बन्द कराएंगे। यह सब खनन विभाग के मिलीभगत से हो रहा है। भाजपा विधायक के आरोपो के बाद विजय मिश्रा का भी बयान सामने आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विजय मिश्रा का कहना है कि रविन्द्र नाथ त्रिपाठी उनके रिश्तेदार हैं। उनकी माता और भाई को ब्लॉक प्रमुख बनाने में मैंने काफी मदद किया है और आगे भी उनकी मदद करता रहूंगा। वो गलत बयानबाजी कर रहे हैं। आने वाले समय मे सब सामने आ जायेगा कि कौन गलत है।
दोनो विधायकों के बयान सामने आने के बाद यह बात खुले तौर पर सामने आ गयी है कि दोनों विधायको के बीच सबकुछ ठीक नही चल रहा है। गौरतलब हो कि पूर्व में दोनो विधायकों के बीच अच्छा सम्बन्ध था और दोनो ही परिवारों का एक दूसरे के यहां आयोजित होने वाले कार्यक्रमो में आना जाना भी रहा है।
BY-Mahesh Jaiswal
Published on:
13 Nov 2019 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
