
Bhadohi News : आकांक्षा दुबे की मां से मिलने पहुंची भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह, कही ये बात
वाराणसी। भोजपुरी ऐक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने रविवार को वाराणसी के होटल के कमरे में आत्महत्या कर ली थी। इस आत्महत्या के बाद सबसे ज्यादा शॉक्ड भोजपुरी की कामयाब ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह, जिन्होंने कई भावनात्मक पोस्ट सोशल मीडिया पर आकांक्षा के लिए लिखा था। अपने दुःख और परिवार को ढाढस बंधाने लिए अक्षरा सिंह बुधवार को आकांक्षा के भदोहीं स्थित आवास पहुंची और उनकी मां से मिलका शो संवेदना व्यक्त की।
गले लगाकर मां को रोइ
अक्षरा जब घर पहुंची तो आकांक्षा की मां गुमसुम बैठीं थीं। उन्होंने उन्हें कंधा पकड़कर उठाया तो वो अपनी ममता के आंसुओं का सैलाब नहीं रोक पायीं और अक्षरा से गले मिकार काफी देर तक रोती रहीं। इस दौरान अक्षरा की आंख में आंसू दिखे। अक्षरा ने आकांक्षा की मां को ढांढस बंधाया और हर सभव मदद की बात कही।
मेरे दिल के करीब थी आकांक्षा
अक्षरा ने बताया कि इंडस्ट्री में बहुत लोग मेरे करीब हैं, पर आकांक्षा की बात सबसे खास थी। आकांक्षा मुझे बड़ी बहन की तरह मानती थी और मुझसे हमेशा बात करती थी। वो बनारस जब पहुंची तो उसने मुझे मैसेज किया था कि दीदी आप कहां है। मै बनारस में हूं। उसके काम में दम था।
मजबूत लड़की के परिजन आंसू बहाने को मजबूर
अक्षरा ने कहा कि जो लड़की अपने दम पर परवार को सही दिशा में लेकर जा रही थी। वो आज इस दुनिया में नहीं है। परिवार जिसकी सफलता से खुश होता था आज वो इन्हे अकेला छोड़कर इस दुनिया से जा चुकी है और उसके परिजन आंसू बहाने को मजबूर हैं। आखिर क्या वजह थी कि आकांक्षा ने ऐसा क्यों किया।
पुलिस करे निष्पक्ष जांच
अक्षरा सिंह ने कहा कि आकांक्षा ने आत्महत्या की या उसका मर्डर हुआ इसकी जानकारी पुलिस देगी। मुझे बस एक चीज पता है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दे क्योंकि आकांक्षा जैसी मजबूत लड़की फांसी नहीं लगा सकती।
लिखी थी पोस्ट
अक्षरा सिंह ने सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम पर आकांक्षा के वो मैसेज लिखे तो जो उसने उन्हें बनारस पहुंचकर किये थे। अक्षरा की पोस्ट में लिखा गया है कि 'कल का तुम्हारा मेसेज कहा हो दीदी वाराणसी में ? मुझे अब तक यक़ीन नहीं हो रहा है ये वही इतनी बहादुर लड़की है जिसने अपने माता पिता को उम्मीद , एक बेहतर ज़िंदगी देने की सोच रखी थी। लड़कियों अब भी वक़्त है जागो और कुछ ग़लत करने से पहले अपने माता पिता का एक बार सोचो।'
Published on:
29 Mar 2023 08:06 pm

बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
