4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhadohi News : वलीमे के बाद बिगड़ गई दुल्हन की तबीयत, झोला-छाप डॉक्टर से कराया इलाज, अब मचा है कोहराम

Bhadohi News : रौशनी की मौत से उसके परिजन स्तब्ध हैं। वहीं दूल्हा किसी से बात नहीं कर रहा है। स्थानीय लोगों की माने तो दुल्हन काफी कमजोर थी। फिलहाल उसकी मौत से परिजनों का रो रो के बुरा हाल है।

2 min read
Google source verification

भदोही

image

SAIYED FAIZ

Jun 20, 2023

Bhadohi News

Bhadohi News

Bhadohi News : एक चर्चित कहावत है 'नीम हकीम खतरा ए जान', यह कहावत भदोही में चरितार्थ हुई है, जहां एक नई नवेली दुल्हन की तबियत बिगड़ने पर झोलाछाप डॉक्टर से उसका इलाज करवाना दूल्हा पक्ष को महंगा पड़ गया। कुछ घंटों के इलाज के बाद झोला-छाप ने हाथ खड़ा कर लिया। परिजन जिला चिकित्सालय ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल इस ममले में लड़की पक्ष ने मौत को संदिग्ध बताया है जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया है। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

गहरपुर के मुख्तार की जौनपुर में हुई थी शादी

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोपीगंज थानाक्षेत्र के गहरपुर गांव निवासी सैयद के बेटे मुख्तार (22) की शादी जौनपुर के यूनुस की बेटी रौशनी (21) से 17 जून को हुई थी। 18 जून को गहरपुर में धूमधाम से वलीमा हुआ।वलीमे के बाद सभी थके हुए थे और सो गए। अगले दिन सुबह रौशनी को उल्टी-दस्त शुरू हो गया। इससे घबराए दूल्हे ने गांव के ही राजू डॉक्टर के यहां रौशनी को दिखाया जहां सुबह से लेकर दोपहर बाद तक उसने इलाज किया और चार बोतल पानी भी चढ़ाया ओर दोपहर बाद कहा कि इसे कहीं और ले जाएं तबियत सही नहीं हो रही है।

सरकारी अस्पताल में तोड़ दिया दम

दूल्हे के भाई इश्तियाक ने बताया कि हम वहां से रौशनी को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान डॉक्टर ने उस बचाने की पूरी कोशिश की पर उसकी शाम में मौत हो गई। सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार लड़की के शरीर में खून की कमी और गर्मी की वजह से फूड पॉयजन होने की वजह से भी मौत होने की संभावना है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सच्चाई सामने आएगी।

पुलिस कर रही जांच
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दुल्हन की मौत की सूचना पर पुलिस ने देर शाम शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोट आने के बाद ही उपरोक्त मामले पर कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने कहा की डॉक्टरों के अनुसार दुल्हन का शरीर काफी कमजोर था। हम सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।

Story Loader