
Bhdohi News
Bhadohi News: उत्तर प्रदेश की भदोही पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस और क्राइम ब्रांच ने संयुक्त अभियान में मुखबिर की सूचना पर दो गोल्ड तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 करोड़ का सोना बिस्कुट की शक्ल में बरामद किया है। इस कार्रवाई के दौरान एक तस्कर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है। एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कार से तस्कर सोने की बड़ी खेप लेकर जा रहे हैं जिसपर भदोही कोतवाली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर इन्हे धर दबोचा।
एसपी को एजेंसी से मिली थी सूचना
एसपी डॉ मीनाक्षी कात्यायन ने बताया कि 13 अक्टूबर की रात एक एजेंसी द्वारा सूचना दी गई थी कि एक अर्टिगा कार से गोल्ड स्मगलर; तस्करी का गोल्ड लेकर राष्ट्रीय राज्यमार्ग से गुजरने वाले हैं। गोल्ड बिस्कुट की सूचना प्राप्त होते ही पूरी भदोही टीम बैरियर लगाकर चेकिंग शुरू की गई तो अर्टिगा गाड़ी पकड़ी गई लेकिन वो कार हमें लॉक मिली और सभी तस्कर फरार हो गए। इसपर मेरे साथ एसओजी की टीम और एजेंसी की टीम ने तलाशी अभियान चलाया।
काम्बिंग में पकड़े गए दो तस्कर, एक फरार
एसपी ने बताया कि इसके बाद एसओजी, पुलिस और एजेंसी जिसने सूचना दी थी उसके अधिकारियों ने काम्बिंग शुरू की तो दो तस्कर पिट्ठू बैग के साथ गिरफ्तार हुए पर एक फरार हो गया। इनके पास से करीब 12 पीस 13 किलो सोना बिस्कुट की शक्ल में बरामद हुआ है जिसकी कुल कीमत 8 करोड़ रुपए आंकी गई है। एसपी ने बताया कि जांच एजेंसियां तस्करों से पूछताछ कर रही हैं।
Published on:
14 Oct 2023 10:33 am
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
