4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Cyclone Yaas: अगले पांच दिनों तक तबाही मचा सकता है ‘यास’ तूफान, तेज हवा और बारिश के साथ गिरेगी बिजली

Cyclone Yaas: मौसम विभाग ने 'यास तूफान’ को लेकर चेतावनी दी है। मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी है कि अगले पांच दिन तक तूफान तबाही मचा सकता है। कहर बरपाने वाले इस मौसम से किसान इस तरह कर सकते हैं बचाव।

less than 1 minute read
Google source verification
cyclone yaas live update

तूफान यास की चेतावनी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही.

Cyclone Yaas: बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी के ऊपर से विकसित हुआ यास चक्रवात के 26 मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में दस्तक देने की संभावना है ऐसे में भदोही के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका पांच दिनों तक व्यापक असर देखने को मिलेगा और आगामी पांच दिनों तक जम कर बारिश, तूफान और वज्रपात की संभावना है।


इसे लेकर कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि यास चक्रवात तूफान का प्रभाव भदोही जनपद में 26 मई से देखने को मिल सकता है। जिसमें 27 मई से 30 मई तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। इसके साथआंधी, तूफान और वज्रपात जैसी स्थिति रहेगी। इस बीच लोगों को सावधानी बरतने की अत्यंत आवश्यकता होगी।


विगत दिनों अरेबियन सी में आया तूफान ताउते इतना शक्तिशाली था कि उसका असर पूरे उत्तर प्रदेश मे देखने को मिला। लेकिन बंगाल की खाड़ी में सक्रिय और ओमान के द्वारा नामकरण किया गया यास चक्रवात मुख्यतः पूर्वोत्तर राज्यों को अधिक प्रभावित करेगा, जिसके कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसका बहुत अधिक प्रभाव देखने को मिलेगा। 26 मई को ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो जाएगा जिससे बादल युक्त मौसम आने वाले दिनों में बना रहेगा।


नुकसान से बचने के लिये किसान करतें ये सावधानी

कैसा रहेगा आज का मौसम

यास चक्रवात के कारण बादलयुक्त मौसम दिख सकता है। धूप के भी आसार। दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस

By Mahesh Jaiswal

Story Loader