
कोर्ट का मानना है कि इन लोगों ने ऐसा कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाय़ा है
भदोही. जिले के सुरियांवा ब्लाक परिसर के 28 पेड़ कटवाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने भाजपा विधायक समेत आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट का मानना है कि इन लोगों ने ऐसा कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाय़ा है।
बतादें कि कुछ समय पहले भाजपा के विधायक रविन्द्र नाथ त्रिपाठी इनके भतीजे और ब्लाक प्रमुख अनिरूद्द त्रिपाठी पर आरोप है कि इन लोगों ने ब्लाक परिसर में लगे पेड़ों की नीलामी की थी। इनपर आरोप था कि पेड़ों की कटाई इन्होने ने मनमानी तरीके से करा दिया। लेकि जब ये खुद को फंसते हुए देखे तो कागजात में इन्होने कटाई और नीलामी को बैकडेट में दिखा दिया। इतना ही नहीं आरोप ये भी है कि जिन पेड़ों की कीमत 12 लाख होनी चाहिए थी उन्हे महज 55 हजार में ही इन लोगों ने बेच दिया।
इस मामले को लेकर स्थानीय ने न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत में मामले के शिकायत किया। साक्ष्यों को सही पाते हुए कोर्ट ने विधायक समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कौन हैं रविन्द्र त्रिपाठी
रविन्द्र तिवारी भदोही से भाजपा के विधायक हैं। सुरियांवा ब्लाक प्रमुख से राजनीति की शुरूआत करने वाले रविन्द्र ने 2007 में बसपा के टिकट पर जौनपुर के बरसठी विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। इसके बाद 2012 में भी रविन्द्र ने किस्मत आजमाया पर इन्हे सफलता नहीं मिली। 2017 चुनाव से पहले हवा का रूख समझते हुए रविन्द्र भाजपा में शामिल हो गये। पार्टी ने इन्हे भदोही से मैदान में उतारा भाजपा की लहर में रविन्द्र ने भदोही सीट से जीत दर्ज किया। सालों से राजनीति में सक्रिय रहने वाले रविन्द्र के परिवार में प्रधान, ब्लाकप्रमुख और जिलापंचात सदस्य जैसे पद कई बार आते रहे हैं। अब पेड़ों की नीलामी का मामला रविन्द्र को मुश्किल में डाल सकती है।
Updated on:
25 Oct 2019 03:48 pm
Published on:
25 Oct 2019 03:47 pm
बड़ी खबरें
View Allभदोही
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
