19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई आरक्षण सूची आने के बाद भदोही के 60 फीसदी गांवों में हुआ बदलाव

उम्मीदवार अपनी रणनीति बनाने में जुटे

less than 1 minute read
Google source verification
Bhadohi List

भदोही लिस्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

भदोही. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को लेकर हाई कोर्ट के आदेश के बाद भदोही जिले में जारी हुई नई सूची से सभी तरह के निर्वाचन क्षेत्रों की आरक्षण की स्थिति साफ हो गयी है। भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष पर सामान्य, जिला पंचायत सदस्य के 26 में 09 सीट सामान्य, छह ब्लॉक प्रमुख पद में चार सामान्य और एक सीट ओबीसी महिला एयर एक सीट एससी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। प्रधान पद के लिए 184 पद सामान्य हैं।


भदोही जिला पंचायत की 26 सीटों में 09 पद सामान्य वर्ग, 04 पद महिला, 02 एससी महिला, 03 ओबीसी महिला, 04 ओबीसी और 04 एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है।


ब्लॉक प्रमुख पद के लिए छह ब्लॉक में अभोली ब्लॉक ओबीसी महिला, सुरियावां एससी महिला और भदोही, ज्ञानपुर, औराई और डीघ ब्लॉक सामान्य हो गया है। ब्लॉक प्रमुख चुनने वाले क्षेत्र पंचायत सदस्य के 661 पद हैं।


वहीं ग्राम प्रधान के 546 पदों में एससी महिला के लिए 44, एससी के लिए 81, ओबीसी महिला 51, ओबीसी के लिए 96, सामान्य महिला के लिए 87 और 184 पद सामान्य होगा।


जिले में आरक्षण सूची जारी होते ही गांवों की चुनावी तस्वीर साफ हो गयी है। नवीर आरक्षण सूची से करीब 60 फीसदी गांवों में बदलाव हुआ है इसे लेकर अब नए नए उम्मीदवार अपनी चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।

By Mahesh Jaiswal