1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bhadohi News : लग्जरी गाड़ियों से करते थे शराब की बिहार तस्करी, भदोही पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज, मिली 10 लाख की शराब

Bhadohi News : भदोही पुलिस के अनुसार ये तस्कर पुलिस से बचने के लिए अंदर का रास्ता इस्तेमाल करते थे और आसानी से बार्डर के पार शराब पहुंचा देते थे। इसकी शिकायत पर आज यह प्रभावी कार्रवाई हुई है।

2 min read
Google source verification

भदोही

image

SAIYED FAIZ

May 05, 2023

BHADOHI CRIME NEWS

लग्जरी गाड़ियों से करते थे शराब की बिहार तस्करी, भदोही पुलिस ने पकड़ा तो खुला राज, मिली 10 लाख की शराब

भदोही। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव के मद्देनजर जनपद भदोही में 11 मई को मतदान होने हैं। डिपार्टमेंट अलर्ट मोड़ में है और लगातार जनपद की सीमा पर संदिग्ध वाहन और व्यक्ति की जांच की जा रही है। इसी क्रम में गोपीगंज थानाक्षेत्र में पुलिस, आबकारी और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 45 पेटी शराब के साथ अंतरराज्यीय शराब तस्करी के गैंग सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आबकारी टीम के अनुसार पकड़ी गई शराब की कीमत 10 लाख रुपए है। फिलहाल दोनों तस्करों को सम्बंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।

चुनाव के दृष्टिगत चल रही है चेकिंग

इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि नगर निकाय चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष व पारदर्शी संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत जनपद के रास्ते अवैध शराब तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए डॉ अनिल कुमार, पुलिस अधीक्षक भदोही के कुशल निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोपीगंज सूचना मिली की एक लग्जरी गाड़ी में लाखों की अवैध शराब बिहार ले जाने की फिरका में हैं।

चेकिंग में पकड़ाया अंतरराज्यीय गिरह का सरगना

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस सूचना पर थाना गोपीगंज, स्वाट व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग के दौरान व्यापक पैमाने पर अवैध शराब तस्करी में लिप्त गिरोह सरगना सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिर अपराधी महिपाल गुर्जर उर्फ एमपी पुत्र उदयीराम निवासी कटारियों का बास थाना हरसौर जनपद अलवर राजस्थान और राहुल जांगिड़ पुत्र बिल्लूराम जांगिड़ निवासी नारेडा थाना सारूड जनपद कोटपुतली जयपुर पश्चिम, राजस्थान के रहने वाले हैं। गैंग का सरगना राहुल जांगिड़ है जिसके ऊपर हत्या के प्रयास के कई मुकदमें दर्ज हैं।

कार में छुपाया था शराब

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इन दोनों ने कार में 45 पेटी कुल 2160 टेट्रा पैक (लगभग 388 लीटर) शराब बरामद की। ये अवैध शराब रॉयल व्हिस्की राजस्थान में बिक्री के लिए वैध है। इस दौरान मौजूद आबकारी अधिकारियों ने बताया कि उक्त शराब की कीमत 10 लाख रुपए है। फिलहाल इनपर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 106/2023 धारा-60/63 आबकारी अधिनियम, 419 420 467 468 471 आईपीसी व 207 एमवी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

Story Loader