1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा नेता जाहिद बेग का हमला, हार के डर से बीजेपी ने सीएम सहित केंद्रीय नेताओं को प्रचार में उतारा

जाहिद बेग ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गये हैं उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
Sp leader zahid beg

सपा नेता जाहिद बेग

भदोही. समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जाहिग बेग ने कहा कि नगर पालिका परिषद क्षेत्र में जो विकास कार्य अधूरे रह गये हैं उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हताश निराश व परेशान हैं, जिसकी वजह से निकाय चुनाव में मुख्यमंत्री सहित प्रदेश अध्यक्ष को दौरा करना पड़ रहा है। जाहिद बेग मंगलवार को भदोही नगर के स्टेशन रोड स्थित पकरी तिराहे के समीप एक व्यवसायिक प्रतिष्ठान में पत्रकार वार्ता कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद भदोही द्वारा सराहनीय विकास कार्य किया गया है और जो अधूरे व अछूते विकास कार्य रह गये हैं उसे सपा प्रत्याशी के चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का भदोही आगमन हो रहा है। अच्छा होता कि प्रदेश अध्यक्ष भदोही की जनता का दर्द देखने के लिए इससे पहले भदोही आते। भाजपा सरकार की लगभग नौ माह सरकार बनने हो गई, लेकिन भदोही की जनता जाम से जूझ रही है। आज निकाय चुनाव में जनता को बरगलाने के लिए बार फिर भारतीय जनता पार्टी जुमलेबाजी के साथ सामने आ रहे हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान 29 सूत्रीय घोषणा पत्र जारी करते हुए पूर्व विधायक जाहिद बेग ने कहा कि सपा प्रत्याशी हसनैन अंसारी के चुनाव जीतने के बाद प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका परिषद भदोही क्षेत्र में सपा की हवा चल रही है और भाजपा जुमलों के साथ निकाय चुनाव मैदान में है। जबकि बसपा की बात करना भी बेकार है। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी हसनैन अंसारी एक जमीनी नेता के साथ-साथ गरीब प्रत्याशी हैं। जबकि दो अन्य दलों के प्रत्याशी बड़े व्यापारी व व्यवसायी हैं, ऐसे में जनता उनसे अपना दुख-दर्द नही कह पाएगी।

Story Loader