SP TMC Alliance: ललितेश यूपी के CM रहे स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी के परपोते हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर 2012 में मीर्जापुर के मड़िहान से विधायक रह चुके हैं।
SP TMC Alliance: उत्तर प्रदेश की भदोही लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) ने पूर्व विधायक ललितेश पति त्रिपाठी (Lalitesh Pati Tripathi) को चुनाव मैदान में उतारा है। तृणमूल की ओर से 15 मार्च को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इसकी घोषणा की गई।
दरअसल, समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 15 मार्च को अपनी तीसरी सूची जारी की। इसमें पार्टी ने भदोही लोकसभा सीट (Bhadohi Lok Sabha Seat) तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दी थी। तभी से अटकलें लग रही थी कि इस सीट से ललितेश पति त्रिपाठी लड़ेंगे। कुछ घंटे बाद तृणमूल ने इसकी घोषणा कर दी।
ललितेश पति त्रिपाठी ने तृणमूल अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) तथा सपा मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का आभार जताया है। पिछले दिनों उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर अटकलें कर दी थीं।
यह भी पढ़ें: अमेठी से चुनाव लड़ेंगे राहुल गांधी!
ललितेश उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे स्वर्गीय पंडित कमलापति त्रिपाठी (Kamalapati Tripathi) के परपोते हैं। वह फिलहाल तृणमूल कांग्रेस के सदस्य है। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। वह कांग्रेस के टिकट पर 2012 में मीर्जापुर के मड़िहान से विधायक रह चुके हैं। इसके बाद वह 2019 का लोकसभा चुनाव भी लड़े थे, लेकिन हार गए।
साल 2021 में त्रिपाठी कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हो गए थे। उन्हें मैदान में उतारकर 'इंडिया' गठबंधन ब्राह्मण वोट बैंक को साधना चाह रहा है।