3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आगरा जेल से पेशी पर लाए गए विजय मिश्रा की पुलिस से हुई नोंकझोंक

युवती से दुष्कर्म और करोड़ो की जमीन कब्जा करने के मामले में विजय मिश्रा हुई पेशी।

less than 1 minute read
Google source verification
vijay mishra

पत्रिका न्यूज नेटवर्क, भदोही. भदोही जनपद की ज्ञानपुर विधानसभा सीट से बाहुबली विधायक विजय मिश्रा की आज की कोर्ट में पेशी हुई सामूहिक दुष्कर्म और सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में पुलिस ने उन को कोर्ट में पेश किया है। पेशी के बाद गाड़ी में बैठाने को लेकर विधायक और पुलिस के बीच नोकझोंक हुई है पुलिस विधायक को लेकर आगरा जेल के लिए रवाना हो गई है।


ज्ञानपुर विधानसभा सीट से विधायक विजय मिश्रा निषाद पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़कर जीते थे कुछ महीने पहले गोपीगंज कोतवाली में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में उन पर मुकदमा दर्ज किया गया था साथ ही एक मामला ऊंज थाना में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे से जुड़ा दर्ज हुआ था इन दोनों मामलों में विधायक विजय मिश्रा को कोर्ट में पेश किया गया। पेशी के बाद विधायक विजय मिश्रा को पुलिस वाहन में बैठाने के लिए लेकर जा रही थी इसी दौरान किसी से मिलने के लिए विधायक विजय मिश्रा रुकना चाहते थे। इसको लेकर पुलिस से उनकी नोकझोंक हुई। बल प्रयोग कर उनको पुलिस वाहन में बैठाया।


विधायक की वकील ने बताया कि दोनों मामलों में उनको पेश किया गया। उन्होंने कोर्ट से अनुरोध किया कि दिन में ही विधायक को पुलिस लेकर निकले और जब आगरा जेल से कोर्ट में लाये तो भी दिन में ही। वकील के मुताबिक कोर्ट ने उनकी बात को मान लिया है। साथ ही विवेचक ने विधायक विजय मिश्रा के बयान लेने को लेकर अनुमति मांगी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा है कि विवेचक जेल में जाकर बयान दर्ज कर सकते हैं।

By Mahesh Jaiswal

Story Loader