12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर सेंट्रल जेल की अनोखी पहल, कैदियों को पढ़ने का लगा चस्का; कर रहे हैं ITI और ग्रेजुएशन की पढ़ाई

Bharatpur News: 80 बंदी ग्रेजुएशन और आईटीआई की पढ़ाई कर रहे हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Alfiya Khan

Feb 18, 2025

BHARTPUR

भरतपुर। राजस्थान की भरतपुर सेंट्रल जेल सेवर में बंद कैदियों के लिए नई पहल शुरू की गई है। कैदियों के पढ़ाई-लिखाई में इंट्रेस्ट को देखते हुए जेल प्रशासन की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जेल में अशिक्षित बंदियों को इग्नु की सहायता से रेगुलर कक्षाओं की व्यवस्था की गई है।

जो साक्षर नहीं है उन्हें शिक्षित बंदी पढ़ाई करवा रहे हैं। वहीं कई बंदी इग्नू की मदद से जेल के अंदर ग्रेजुएशन और आईटीआई की शिक्षा हासिल कर रहे हैं। पढ़ाई कर रहे कैदियों का मानना है कि पढ़ाई पूरी करने पर जब वह जेल से बाहर निकलेंगे तो वह कोई अच्छा काम करेंगे।

80 बंदी कर रहे अलग-अलग कोर्स

इग्नू की सहायता से जेल में 80 कैदी अलग-अलग कोर्स में शिक्षा ले रहे हैं। 34 बंदी आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन और प्लम्बर का कोर्स कर रहे हैं वहीं अन्य 35 बंदियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि वे पढ़ने-लिखने में सक्षम हो सकें।

कैदियों में पढ़ाई की प्रति रूचि

कैदियों में पढ़ाई की प्रति रूचि को देखते हुए जेल प्रशासन ने कैदियों के लिए पढ़ाई के लिए चार्ट, कॉपी, स्लेट पेन उपलब्ध करवाए हैं।

महिला कैदियों को ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्स

जेल में बंद महिला कैदियों के लिए भी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 50 महिला कैदियों को ब्यूटी पार्लर जैसे व्यावसायिक कोर्स कराये जा रहे हैं। सजायाफ्ता बंदियों को भी जेल में शिक्षित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: कुंडली में जेल जाने के योग! टालने के लिए नेता-अफसर खा रहे जेल की रोटी; जानिए क्या है माजरा