13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप की AI फोटो से मचा बवाल, सोशल मीडिया पर जमकर रिएक्शन दे रहे लोग

Donald Trump AI image: डोनाल्ड ट्रंप की एआई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है, जिसमें वह खुद को मसीहा जैसे रूप में दिखाते नजर आए। इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे विवादित और आपत्तिजनक बताया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshita Saini

Apr 13, 2026

donald trump ai image controversy jesus photo truth social viral reactions

डोनाल्ड ट्रंप की एआई फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल

Donald Trump AI image: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी एआई से बनाई हुई फोटो शेयर की। इस फोटो में वह खुद को एक “उपचारक” और “फरिश्ते” के रूप में दिखाते नजर आए। खास बात यह है कि यह फोटो उस समय शेयर की गई जब सब की नजरें ईरान और अमेरिका के बीच तनाव भरी परिस्थितियां बनी हुई हैं। डोनाल्ड ट्रंप की यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई है और यूजर्स ने इस पर जमकर प्रतिक्रिया दी है।

सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन

ज्यादातर यूजर्स ने इस पोस्ट की आलोचना की और इसे विवादित व आपत्तिजनक बताया। एक यूजर ने लिखा कि अगर किसी को अभी तक ट्रंप के घमंड और नार्सिसिज्म पर शक था, तो यह तस्वीर देखकर सब साफ हो जाता है। उनके अनुसार इस इमेज में ट्रंप खुद को सीधे तौर पर ईसा मसीह के रूप में दिखाते नजर आ रहे हैं। आगे उसी यूजर ने कहा कि तस्वीर में जो व्यक्ति लोगों को ठीक करता दिख रहा है, उसका चेहरा काफी हद तक जेफ्री एपस्टीन से मिलता-जुलता लग रहा है।

एक यूजर ने लिखा कि ट्रंप ने एआई से बनाई गई तस्वीर में खुद को Jesus Christ के रूप में दिखाया है, जो कि बहुत गलत और आपत्तिजनक है। उसने गुस्से में कहा कि इस तरह का कदम ईशनिंदा (ब्लासफेमी) है और इसके लिए उन्हें भगवान सजा देंगे।

एक अन्य यूजर ने कहा कि "सब कुछ खत्म हो गया है। मसीह ने हमें सिखाया था कि हम भी उनके जैसा काम करें-अच्छे बनें, लोगों की मदद करें, बीमारों को ठीक करें और बुराइयों को दूर करें। उन्होंने यह भी कहा था कि हम उनसे भी बड़े काम कर सकते हैं। लेकिन अब यह सब नकली आस्था जैसा लग रहा है और इससे पोप व पूरे कैथोलिक धर्म पर सवाल उठते हैं।”

चौथे यूजर ने लिखा, “यह बहुत एंटी-क्राइस्ट जैसा है। भगवान दया करें।”

ट्रंप ने पोस्ट में क्या दिखाया?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर एक एआई से बनाई गई तस्वीर शेयर की, जिसमें वह खुद को मसीह जैसे रूप में दिखाते नजर आए। इस तस्वीर में वह एक बीमार व्यक्ति को ठीक करते हुए दिखाई दे रहे हैं, यानी खुद को एक चमत्कार करने वाले व्यक्ति के रूप में पेश किया गया है। यह पोस्ट ऐसे समय पर आई जब उनकी Pope Leo XIV से तीखी बहस चल रही थी। इसी दौरान ट्रंप ने पोप को “क्राइम पर कमजोर” और “विदेश नीति में खराब” भी बताया।