13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

4 मैचों बाद रियान पराग ने काटा इस तूफानी बल्लेबाज का पत्ता, साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी की प्लेइंग 11 में एंट्री

Rajasthan Royals in IPL 2026: लगातार 4 मुकाबले जीतने वाली राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपनी प्लेइंग 11 से शिमरन हेटमायर को बाहर कर दिया है।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 SRH vs RR

रियान पराग और ईशान किशन (फोटो- IANS)

IPL 2026 SRH vs RR Playing 11: आईपीएल 2026 के 21वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में 2 बदलाव किया गया है। साउथ अफ्रीका के लुआन प्रीटोरियस आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं, जबकि शिमरन हेटमायर को आराम दिया गया है। इसके अलावा बृजेश को बाहर कर तुषार देशपांडे की वापसी हुई है। हेटमायर का प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है और वह 4 मैचों की 3 पारियों में सिर्फ 24 रन ही बना पाए हैं। दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद ने भी अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए हैं।

SRH की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर और कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे और ईशान मलिंगा।

RR की प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और तुषार देशपांडे।

टॉस जीतने के बाद रियान पराग ने कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। हमारे लिए यह एक नई पिच है। इस सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए उम्मीद है कि शुरुआत में पिच थोड़ी धीमी होगी। हमने यहां कई बड़े स्कोर का पीछा करके जीत हासिल की है। साल 2024 में हम लक्ष्य से थोड़ा पीछे रह गए थे, इसलिए उम्मीद है कि इस बार ऐसा नहीं होगा।"

SRH के कप्तान ईशान किशन ने कहा, "हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, प्रफुल्ल हिंगे टीम में आए हैं। मैं अंडर-19 इंडिया टीम का कप्तान था, मैं अपनी स्टेट टीम के लिए भी यह काम करता रहा हूं। मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति ज्यादा जागरूक होते हैं और खेल पर अधिक ध्यान दे पाते हैं। आप अपनी टीम के लिए और भी ज्यादा कुछ करने की कोशिश करते हैं, क्योंकि यह कभी भी किसी एक खिलाड़ी के प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, बल्कि हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है। इसलिए हमने ऐसा किया है। मुझे लगता है कि हम इसे बहुत ही अच्छे तरीके से कर रहे हैं।"

लगातार 5वीं जीत पर RR की नजर

इस मुकाबले में आरआर की निगाहें लगातार पांचवां मुकाबला जीतने पर होंगी। आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स शुरुआती चारों मैच जीतकर प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। इस टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 8 विकेट से जीत के साथ अपना अभियान शुरू किया था। अपने दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस को 6 रन से मात देने के बाद इस टीम ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया और फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 6 विकेट से जीत दर्ज की।

दूसरी ओर, सनराइजर्स हैदराबाद 4 में से 3 मैच गंवाकर प्वाइंट्स टेबल में सातवें पायदान पर पहुंच गई है। इस टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 6 विकेट से पहला मैच गंवाने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 65 रन से जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स ने एसआरएच को शिकस्त दी।