14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कामां व नगर की 72 ग्राम पंचायतों में चुनाव पर रोक, पहाड़ी व डीग की 72 पंचायतों में मैदान में डटे 519 प्रत्याशी

-प्रथम चरण में सिर्फ डीग व पहाड़ी में होंगे चुनाव

3 min read
Google source verification
कामां व नगर की 72 ग्राम पंचायतों में चुनाव पर रोक, पहाड़ी व डीग की 72 पंचायतों में मैदान में डटे 519 प्रत्याशी

कामां व नगर की 72 ग्राम पंचायतों में चुनाव पर रोक, पहाड़ी व डीग की 72 पंचायतों में मैदान में डटे 519 प्रत्याशी

भरतपुर. जिले में गांवों के मुखिया बनाने में एक बार फिर कानूनी अड़चन सामने आ गई है। अब प्रथम चरण के तहत सिर्फ डीग व पहाड़ी पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में ही सरपंच पद के लिए चुनाव होंगे। बाकी कामां व नगर में चुनाव प्रक्रिया पर आगामी आदेश तक रोक लगा दी गई है। अब संभव है कि तीनों चरण के चुनाव होने के बाद एक और चरण की घोषणा कर दोनों पंचायत समिति की ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान ने देर शाम जारी आदेश में कहा है कि पंचायतीराज विभाग की ओर से पंचायतीराज संस्थाओं के किए गए नवसृजन व पुर्नगठन को उच्च न्यायालय राजस्थान जोधपुर में डीबी सिविल रिट पिटीशन में चुनौती दी गई। उच्च न्यायालय के इस याचिका में पारित निर्णय 12 दिसंबर 2019 के बाद राज्य सरकार ने 16 नवंबर के बाद जारी अधिसूचनाओं को अपास्त कर दिया। निर्णय के आधार पर पंचायतीराज संस्थाओं के पंच एवं सरपंच पदों के चुनाव का कार्यक्रम 26 दिसंबर को जारी किया गया। इसमें चुनाव के तीन चरण रखे गए। शेष पंचायतों के लिए चार जनवरी को चौथे चरण का कार्यक्रम जारी किया गया। उक्त निर्णय को उच्चतम न्यायालय में विशेष अनुमति याचिका प्रस्तुत कर चुनौती दी गई। इसमें स्थगन आदेश आठ जनवरी को उच्च न्यायालय जोधपुर के निर्णय के क्रियान्वयन को आगामी आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब सूची के अनुसार ही ग्राम पंचायतों के चुनाव कराए जाएंगे।

सूची के अनुसार यहां होंगे चुनाव

प्रथम चरण में डीग की 37 ग्राम पंचायत व 387 वार्ड, पहाड़ी की 35 ग्राम पंचायत व 377 वार्ड, दूसरे चरण में सेवर की 32 ग्राम पंचायत व 348 वार्ड, कुम्हेर की 37 ग्राम पंचायत व 407 वार्ड, नदबई की 36 ग्राम पंचायत व 386 वार्ड, भुसावर की 24 ग्राम पंचायत व 266 वार्ड, उच्चैन की 24 ग्राम पंचायत व 248 वार्ड, तीसरे चरण में रूपवास की 32 ग्राम पंचायत व 322 वार्ड, बयाना की 46 ग्राम पंचायत व 476 वार्ड, वैर की 25 ग्राम पंचायत व 253 वार्डों में चुनाव कराए जाएंगे।

15 जनवरी के बाद हो सकता है नगर व कामां का निर्णय

नगर व कामां में नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद नाम वापसी की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। अब यह स्पष्ट नहीं है कि आखिर आगामी आदेश के बाद किस स्तर से प्रक्रिया पूरी की जाएगी। क्योंकि आदेश में सिर्फ इतना लिखा है कि जिन पंचायत समितियों के नाम सूची में अंकित नहीं है। उनमें समाहित ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं पंच पदों के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों एवं उनसे संबंधित समस्त निर्वाचन दस्तावेजों को आयोग के आगामी आदेश तक सीलबंद कर विधिसम्मत अभिरक्षा में रखा जाए। नगर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत गंगावक में सरपंच सहित सभी वार्ड पंचों का निर्विरोध निर्वाचित हो गए। 41 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 378 तथा 423 वार्ड पंचों के लिए कुल 86 6 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किए। जांच के दौरान सरपंच पद के लिए सभी अभ्यर्थियों के नामांकन सही पाए गए। नाम वापसी के दौरान 169 प्रत्याशियों ने सरपंच पद से अपने नाम वापस ले लिए। इसके बाद 209 प्रत्याशी चुनाव मैदान में शेष रह गए। कामां पंचायत समिति की 31 ग्राम पंचायतों के सरपंच पद के लिए अब 188 सरपंच प्रत्याशी मैदान शेष रहे है। इनको चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिए हैं। वहीं दूसरी ओर 167 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है। 138 वार्ड पंच के लिए चुनाव होगा।

डीग व पहाड़ी में यहां होगा मुकाबला
डीग पंचायती समिति की 37 ग्राम पंचायतों से सरपंच पद के लिए 448 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इनमें से 16 आवेदन पत्र निरस्त किए गए। नाम निर्देशन पत्रों में से 16 3 नाम वापस लिए और चुनाव लडऩे के लिए उम्मीदवारों की संख्या 269 है। पहाड़ी पंचायत समिति की 35 ग्राम पंचायतों की 360 वार्ड में करीब 500 पंच प्रत्याशी भाग्य अजमा रहे हैं। जीराहेड़ा ग्राम पंचायत की सभी 7 वार्ड निर्विरोध पंच घोषित हो हुए हैं। वहीं, ग्राम पंचायत मूंगसका में सरपंच पद पर 4, जोतरूहल्ला 7, रांफ 9, धीमरी 2, सहसन 7, लिवासना 9, जीराहेड़ा 4, सतवाड़ी 6, पहाड़ी 9, वोड़ोली 9, कैथवाड़ा7, मांतूकी 5, मालीकी 8, घीसेडा 4, खेड़लीमन्ना 5, खेड़लानोआ बाद 2, कठोल 5, जोतरीपीपल 2, पथराली 7, लाड़मका 5, वमनवाड़ी 2, खण्डेवला 6, भौरी 6, सांवलेर 8, पापड़ा 3 छपरा 7, लाडलाका भैसेड़ा 5, गंगोरा 10, पीपलखेड़ा 8, घोसिंगा 4, सोमका 8, धोलेट 2, गोपालगढ़ 15 में उम्मीदवार मैदान में हैं।