15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

6 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह

शहर के राजकीय नवीन सिटी बालिका माध्यमिक विद्यालय में स्थित पुस्तकायल में रखी किताबें यहां पढ़ने

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mukesh Kumar Sharma

Mar 24, 2015

भरतपुर।शहर के राजकीय नवीन सिटी
बालिका माध्यमिक विद्यालय में स्थित पुस्तकायल में रखी किताबें यहां पढ़ने
विद्यार्थियों के लिए हमेशा मददगार रही हैं। पुस्तकालय में करीब 6 हजार 470
पुस्तकें उपलब्ध हैं। इनमें कहानी, उपन्यास, संदर्भ सामान्य ज्ञान व पर्व सम्बंधी
पुस्तकें शामिल हैं।

जीवन को नई दिशा देने में सहायक

पुस्तकालय
अध्यक्ष प्रभावती ने बताया कि वर्ष 1980 में इस विद्यालय को माध्यमिक में कर दिया
गया था। उन्होंने बताया कि यह स्कूल जब मिडिल था तभी से यहां पुस्तकालय है। यहां
मौजूद किताबों में स्वतंत्रता, गणतंत्र दिवस व साहित्यकारों की रचनाओं का संग्रह
उपलब्ध है। जो कि विद्यार्थियों के जीवन को नई दिशा देने में सहायक साबित हो रही
है। विद्यालय में अध्ययन करने वाली छात्राएं यहां आकर अध्ययनत करती हुई मिल जाती
हैं।

विज्ञान प्रौद्योगिकी का भी संग्रह

उन्होंने बताया कि पुस्तकालय
में वैसे तो एक दैनिक अखबार, विज्ञान प्रगति व समसामयिक पुस्तके उपलब्ध है। इसके
अलावा मुख्य कही जाने वाली हजारी प्रसाद द्ववेदी की मेघदूत एक पुरानी कहानी, भीष्म
साहनी की बसन्ती, डॉ. रांघेय राघव की महाकाल विवेचन, सुमित्रा नंदन पंथ की गुंजन,
मुन्शी प्रेमचन्द की गोदान आदि पुस्तकों का भी संग्रह है। इसके अलावा विज्ञान
प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में रूचि रखने वाली छात्राओं के लिए
भी किताबें यहां उपलब्ध हैं।