सरकारी अस्पताल में एक प्रसूता ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया है। इस नवजात के दोनों हाथों में पांच की जगह 7-7 और दोनों पैरों में 6-6 अंगुलियां हैं। नवजात के हाथ और पैर में अधिक अंगुलियों को देख डॉक्टर इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।
कामां (भरतपुर)। सरकारी अस्पताल में एक प्रसूता ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया है। इस नवजात के दोनों हाथों में पांच की जगह 7-7 और दोनों पैरों में 6-6 अंगुलियां हैं। नवजात के हाथ और पैर में अधिक अंगुलियों को देख डॉक्टर इसे कुदरत का करिश्मा बता रहे हैं।
नवजात के दोनों हाथ और पैर में 20 की जगह 26 अंगुलियों की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में बच्ची को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। बच्ची के जन्म के बाद जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। कामां कस्बा के गोपीनाथ मोहल्ला निवासी सीआरपीएफ में हैड कांस्टेबल गोपाल भट्टाचार्य के पुत्र मुरारी लाल भट्टाचार्य की पत्नी सरजू भट्टाचार्य ने अस्पताल में रविवार अलसुबह 3.40 पर नवजात बच्ची को जन्म दिया।
शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. बी.एस. सोनी ने बताया कि उनकी 32 साल के सेवा काल में ऐसा पहला नवजात बच्चा देखा है। बच्ची की उंगलियों की सर्जरी भी नहीं हो सकती है, क्योंकि यह प्राकृतिक उंगलियां निकली हुई हैं। उंगलियों के ऊपर उंगली नहीं है। बच्ची को देखने के बाद अस्पताल में मौजूद सभी चिकित्सक हैरान है।