17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO: बर्खास्त एएसआई कर रहा था अवैध वसूली, पकड़ा तो मांगने लगा माफी!

भरतपुर जिले के नगर थाना इलाके में एक बार फिर पुलिस की ओर से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस बार बर्खास्त एएसआई ही थानेदार बनकर अवैध वसूली कर रहा था।

Google source verification

भरतपुर. जिले के नगर थाना इलाके में एक बार फिर पुलिस की ओर से अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। इस बार बर्खास्त एएसआई ही थानेदार बनकर अवैध वसूली कर रहा था। पिछले कुछ दिन से लगातार अवैध वसूली से परेशान लोग विरोध व्यक्त कर रहे थे, लेकिन सोमवार को लोगों ने जाल बिछाकर उसे पकड़ा और थाना पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।


जानकारी के अनुसार सोमवार को कस्बे के डीग चुंगी के पास वाहनों से एक व्यक्ति पुलिस वर्दी में अवैध वसूली कर रहा था। स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत ड्यूटी से लौट रहे एक पुलिसकर्मी से की। इस पर पुलिसकर्मी ने अवैध वसूली करने वाले पुलिसकर्मी से पूछा तो अवैध वसूली कर रहा पुलिसकर्मी गिड़गिड़ाने लगा। जिसपर इसे थाने ले जाया गया। बताया जा रहा है कि अवैध वसूली करने वाला व्यक्ति पुलिस विभाग से बर्खास्त किया हुआ है। पुलिस की ओर से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की सूचना मिली है। आरोपी कुम्हेर थाना क्षेत्र का दौजी मीणा बताया जा रहा है।