9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर में विश्वेन्द्र सिंह की सभा में इस गिरोह का आतंक, शहर कांग्रेस अध्यक्ष के साथ की ऐसी हरकत की कोशिश

विश्वेन्द्र सिंह की सभा में पर्स चोरी की वारदात

2 min read
Google source verification
attempt of pickpocket in Vishvendra Singh election campaign Bharatpur

attempt of pickpocket in Vishvendra Singh election campaign Bharatpur

डीग/ भरतपुर। Deeg-Kumher Constituency जनुथर में कस्बा नगर शहर कांग्रेस अध्यक्ष विवेक शर्मा का विश्वेन्द्र सिंह ( Cabinet Minister Vishvendra Singh ) की सभा सुनने के दौरान जेबकतरा ने पर्स किया चोरी जिसमें 9500 रूपए की नकदी के साथ आवश्यक दस्तावेज थे, लेकिन पर्स छीनने में जेबकतरा रहा नाकामयाब। मौके पर अनियंत्रित भीड़ ने जमकर की धुनाई। जेबकतरे को भीड़ ने कस्बा चौकी पुलिसकर्मियों को किया सुपुर्द जहां पूछताछ जारी है। सूत्रों के अनुसार जेबकतरे का बाबरिया गिरोह से ताल्लुक बताया जा रहा है।

कांग्रेस पार्टी नहीं लेना चाहती किसी तरह का रिस्क

उधर, भरतपुर शहर ( bharatpur lok sabha seat ) के नुमाइश मैदान में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की ( Rahul Gandhi in Bharatpur ) सभा को लेकर कांग्रेस पार्टी किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। माइक व्यवस्था को लकर उठी शंकाओं को लेकर उन्होंने मंच पर दो सभाओं में लगे माइक सिस्टम को हटवा कर नया लगवा रहे हैं। हवाई पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा की चुनावी सभा पुलिस अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को दिशा निर्देश दिए

अमित शाह की सभा में माइक सिस्टम को लेकर तकनीकी खामी रही
गौरतलब रहे कि भाजपा के राट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ( BJP President Amit Shah ) की सभा में माइक सिस्टम को लेकर तकनीकी खामी रही। शाह मंच से संबोधित करते हुए पांच मिनट बाद अचानक रुक गए और पहला माइक छोड़कर दूसरी तरफ चले गए। वहां से उन्होंने अपना भाषण पूरा किया। उधर, माइक सिस्टम कर्मियों का कहना है कि माइक सही तरह से काम कर रहा था लेकिन उसकी हाइट को लेकर दिक्कत थी। जिस माइक से राष्ट्रीय अध्यक्ष संबोधित कर रहे थे वह संचालन कर्ता के लिए था, दूसरे माइक से शाह को बोलना था। वहीं शुक्रवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा के लिए पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी ने पुलिस अधिकारियों की मीटिंग नुमाइश मैदान सभा स्थल पर ली इसमें सभी पुलिस अधिकारियों में पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए। बता दें कि भरतपुर लोकसभा सीट से बीजेपी की रंजीता कोली (ranjita koli bharatpur ) , कांग्रेस के अभिजीत कुमार जाटव और बीएसपी से सूरज प्रधान जाटव प्रत्याशी हैं।