5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बघेरा गांव में घुसा और ग्रामीण घरों में दुबके

भुसावर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर कलां में सोमवार सुबह एक बघेरा गांव में घुसने से दहशत मच गई। जानवर को देख ग्रामीण इधर-उधर भाग खड़े हुए।

less than 1 minute read
Google source verification
bhusawar

बघेरा गांव में घुसा और ग्रामीण घरों में दुबके,बघेरा गांव में घुसा और ग्रामीण घरों में दुबके

भरतपुर. भुसावर थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर कलां में सोमवार सुबह एक बघेरा गांव में घुसने से दहशत मच गई। जानवर को देख ग्रामीण इधर-उधर भाग खड़े हुए। उधर, बघेरा भी गांव की एक पाटौर में जा दुबका। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी, जिस पर वन कर्मी गांव में पहुंचे लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका। उसे पकडऩे के लिए सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर से रेस्क्यू टीम को बुलाया जा रहा है, फिलहाल पाटौर के चारों तरफ ग्रामीण नजर बनाए हुए हैं।


बताया जा रहा है कि गांव सलेमपुर कलां में सुबह के समय लोगों को एक अनजान जानवर दिखाई दिया। ग्रामीण उसके पीछे गए तो वह छलांग लगाते हुए भाग खड़ा हुआ। इसके बाद जानवर गांव की एक पाटौर में जा घुसा। जानवर के बघेरा होने पर ग्रामीण दहशत से घरों में घुस गए। इसकी सूचना पुलिस व वन विभाग को दी। जिस पर पुलिस व वन विभाग कर्मी मौके पर पहुंच गए लेकिन आवश्यक संसाधन वनकर्मियों पर नहीं होने से उसे पकडऩे में वह नाकाम रहे। जिस पर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। बघेरा को पकडऩे के लिए सवाईमाधोपुर के रणथम्भौर से रेस्क्यू टीम को बुलाया जा रहा है। फिलहाल जानवर पाटौर के अंदर ही बना हुआ और ग्रामीण उस पर आसपास के घरों से नजर बनाए हुए हैं।