4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Road Accident: राजस्थान में तेज रफ्तार SUV का कहर, भाई-बहन और भांजे को कुचला; बाइक के उड़े परखच्चे

Deeg Road Accident: राजस्थान के डीग जिले में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर देखने को मिला। एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
Deeg Road Accident-1

नजाकत अली और भांजा मोनिस। फोटो: पत्रिका

भरतपुर। राजस्थान के डीग जिले में तेज रफ्तार एसयूवी का कहर देखने को मिला। गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में अंधवाडी के पास एसयूवी ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार तीन लोगों को कुचल दिया। भीषण सड़क हादसे में भाई-बहन और भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही दो परिवारों में मातम मसर गया और दोनों गांवों में शोक का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे डीग जिले के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। हरियाणा के नूंह जिले के रेहना निवासी नजाकत अली अपनी बहन मुस्सी को पीहर गोपालगढ़ के जोतरी गांव छोड़ने जा रहा था। उनके साथ नजाकत का 10 साल का भांजा मोनिस भी था।

मां-बेटे ने मौके पर ही तोड़ा दम

वे तीनों अंधवाड़ी गांव के पास पहुंचे और नजाकत अली ने बाइक को सड़क किनारे खड़ा किया। लेकिन, बाइक से उतरने से पहले ही तेज रफ्तार एसयूवी ने चपेट में लिया। भीषण सड़क हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए और मां-बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, नजाकत गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

सूचना मिलते ही गोपालगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल नजाकत अली को अलवर जिला अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पुलिस ने मां-बेटे के शव को भी पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी।

परिजनों को सौंपे तीनों के शव

हादसे की खबर लगते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया। परिजन देर रात ही अलवर जिला अस्पताल पहुंच गए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। वहीं, पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग