21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharatpur Crime : नागपुर से करीब 6 करोड़ के लैपटॉप-टैबलेट से भरा कंटेनर चोरी, मास्टरमाइंड मेवात से गिरफ्तार

Bharatpur Crime : मेवात के गिरोह ने नागपुर से चोरी किए गए करीब छह करोड़ रुपए के लैपटॉप-टैबलेट से भरे कंटेनर मामले में राजस्थान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया गया।

2 min read
Google source verification
Bharatpur Rs 6 crore worth laptop tablet Container stolen Nagpur mastermind arrested Mewat

डीग. थाना परिसर में रखे आरोपी के कब्जे से बरामद 464 लैपटॉप-टैबलेट। फोटो पत्रिका

Bharatpur Crime : मेवात के गिरोह ने नागपुर से चोरी किए गए करीब छह करोड़ रुपए के लैपटॉप-टैबलेट से भरे कंटेनर मामले में राजस्थान पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जिले की पहाड़ी थाना पुलिस और डीएसटी के संयुक्त ऑपरेशन में गिरोह के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया। पहली पास आरोपी के कब्जे से 464 लैपटॉप-टैबलेट और एक लग्जरी कार बरामद की गई है। जब्त माल की कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए आंकी गई है।

डीग एसपी कंबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि 3 मई को चेन्नई से बिलासपुर जा रहे कंटेनर को नागपुर के पास चुरा लिया गया था। कंटेनर में कुल 641 लैपटॉप और टैबलेट थे, जिनकी कीमत करीब 5.72 करोड़ रुपए थी। महाराष्ट्र पुलिस की जांच में वारदात के तार मेवात क्षेत्र से जुड़े मिले। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र राजावत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की। सूचना के आधार पर पुलिस ने खल्लुका निवासी फजरुद्दीन (28 वर्ष) पुत्र इदरीश को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 464 लैपटॉप-टैबलेट और एक लग्जरी कार बरामद की गई।

80 हजार का लैपटॉप, 30 हजार का टैबलेट

पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह चोरी के लैपटॉप और टैबलेट बेचने की फिराक में था। बाकी 177 लैपटॉप-टैबलेट गिरोह के अन्य सदस्यों को ठिकाने लगाने के लिए दिए गए थे। एक लैपटॉप की कीमत करीब 80 हजार रुपए, जबकि टैबलेट की कीमत 25 से 30 हजार रुपए बताई गई है। जब्त माल की कीमत करीब 4.50 करोड़ रुपए थी।

पहली से चौथी फेल गिरोह के सदस्य

पुलिस के अनुसार आरोपी फजरुद्दीन पहली पास है। उसके गिरोह में 7 से 8 सदस्य शामिल हैं, जो पहली से चौथी तक पढ़े हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गिरोह इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में बेचता था। फजरुद्दीन के खिलाफ अजमेर और नूंह में भी मामले दर्ज हैं।

छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

क्राइम की एक अन्य खबर में भरतपुर के अटलबंध थाना पुलिस ने युक्ती से छेड़छाड़ व जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने के मामले में आरोपी भारतीय दीपक पुत्र सुशील कुमार ब्राह्मण निवासी न्यू अगरवा मोतिहारी बिहार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल 2026 को एक युवती ने न्यू अगरवा मोतिहारी बिहार निवासी भारतीय दीपक के खिलाफ छेड़छाड़ कर धमकी देने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का मामला दर्ज कराया था।