
शादी-समारोहों में पुलिस अधिकारी बन कन्यादान चोरी करने वाला पकड़ा
भरतपुर. शादी-समारोहों में कन्या पक्ष का रिश्तेदार या फिर पुलिस अधिकारी का रुतबा दिखाकर गत दिनों कई समारोहों में से कन्यादान की लाखों रुपए की राशि लेकर रफूचक्कर हुए आरोपी चंद्रशेखर मीणा को भुसावर थाना इलाके से कोतवाली पुलिस ने धरदबोचा। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कई शादी-समारोह में रिश्तेदार बनकर इस तरह कन्यापक्ष की राशि उठा चुका है। पकड़े जाने पर पहले आरोपी मुकर गया लेकिन उसे जबकि फुटेज दिखाई और सबूत दिखाए तो उसने राशि पार करना कबूल लिया। आरोपी की वारदातों को देखते हुए पुलिस ने अपने ट्विटर हैण्डल पर बकायदा लोगों को शादी समारोह में आए अपरिचित व्यक्ति से सतर्क रहने की सलाह देते हुए संदेश प्रसारित करवाया।
थाना प्रभारी रामकिशन यादव ने बातया कि कस्बा सेवर निवासी लिंकन पुत्र विजेन्द्र सिंह जाट ने गत ६ फरवरी को अज्ञात चोर के खिलाफ यहां आनंद नगर स्थित गोपाल मैरिज होम से उसके मामा की लड़की की शादी में आकर फर्जी सहायक उप निरीक्षक बनकर कन्या दान लिखने वाले को विश्वास में लेकर खाना खाने को भेज कर कन्यादान के पैसों से भरे बैग में करीब 70 हजार रुपए चोरी कर ले जाने गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की। जिस पर उसके भुसावर इलाके में होने की सूचना मिली। जिस पर पुलिस टीम ने संदिग्ध आरोपी चन्द्रशेखर पुत्र रुपसिंह मीना निवासी मैनापुरा थाना भुसावर को गिरफ्तार किया है।
यहां भी कर चुका वारदातें
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी जिले के अलावा दौसा, महवा, सिकंदरा, सलैमपुर, बांदीकुई, मेंहन्दीपुर बालाजी थाना इलाके में भी कई वारदातें कर चुका है। उन्होंने बताया कि आरोपी गत दिनों भरतपुर में एक महिला सब इंस्पेक्टर के परिजन की शादी में पहुंच कर कन्यादान की राशि ले गया। इसी तरह आरएसी के एक जवान व सेवानिवृत फौजी की पुत्री की शादी में पुलिस अधिकारी बनकर रकम पार कर दी।
Published on:
10 Feb 2022 09:52 pm

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
