3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…आधी रात भरतपुर पुलिस की दबिश, फायरिंग व पथराव, दो रैफर

आधी रात भरतपुर पुलिस व बदमाशों के बीच फायरिंग, दो रैफर-शहर में लाला पहलवान पर जिम के बाहर फायरिंग का मामला

Google source verification

भरतपुर. शहर के काली बगीची के पास स्थित एक जिम के बाहर पहलवान लाला पर फायरिंग करने के मामले में शनिवार देर रात भरतपुर पुलिस ने एक गांव में दबिश दी। जहां बदमाशों व पुलिस के बीच मुठभेड़ की बात सामने आई है। पुलिस ने कुछ घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां से दो लोगों को रैफर किए जाने की भी बात सामने आई है। हालांकि आईजी गौरव श्रीवास्तव ने अस्पताल को पुलिस छावनी बना दिया और अस्पताल में प्रवेश पर ही रोक लगा दी। एसपी श्याम सिंह से बात की तो उन्होंने बताया कि मामला हिस्ट्रीशीटर से जुड़ा हुआ है और पुलिस टीम ने बड़ा खुलासा किया है। रविवार को पूरा खुलासा किया जाएगा। तड़के तीन बजे तक आईजी व एसपी आरबीएम अस्पताल में ही डटे रहे।
जानकारी के अनुसार लाला पहलवान ने पुलिस को दिए पर्चा बयान में बताया था कि वह गुरुवार सुबह छह बजे जिम गया था और आठ बजे जिम से बाहर निकला था। बाहर निकलते ही उस पर युवकों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पैर में गोली लगने से वह जमीन पर गिर पड़ा। दो बदमाश उस पर फायर करते रहे। इस दौरान पांच गोलियां उसके पैरों में लगीं। लाला ने बताया कि वह गोली चलाने वाले दो युवकों को तो नहीं पहचान सका, लेकिन गोली लगने के बाद उस पर लाठियां बरसाने वाले चंदू उर्फ चन्द्रशेखर देशवाल (22) पुत्र हरवीर सिंह निवासी अनिरुद्ध नगर को उसने पहचान लिया। परिजनों का दावा है कि यह हमला किसी के इशारे पर किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले चन्दू का नाम नगर निगम के एईएन से मारपीट करने तथा कपड़े के शोरूम जस्ट ब्रांड से बिना पैसे दिए जैकेट ले जाने और शोरूम लूटने की धमकी देने में भी सामने आ चुका है। पुलिस इस मामले में पहले चंदू उर्फ चन्द्रशेखर को गिरफ्तार कर चुकी है। इससे पहले सेवर थाने के एक मुकदमे में भी चंदू गिरफ्तार हो चुका है।
……………………………….
विनोद पथैना से तार जुड़े होने की चर्चा
लाला पहलवान की ओर से चंदू देशवाल को नामजद करने के बाद शहर में दिनभर चंदू के तार विनोद पथैना गैंग से जुड़े होने की चर्चा रही। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस ने पुष्टि नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि चंदू देशवाल काफी समय से विनोद पथैना से जुड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले गुडग़ांव के मानेसर में तैनात एनएसजी कमांडो अजीत सिंह फौजदार पर फायरिंग करने के मामले में भी विनोद पथैना गैंग का नाम सामने आया था।
………………………….
युवती का भी नहीं उल्लेख
लाला पहलवान पर जिस समय फायरिंग की गई, उस समय वहां एक युवती भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उस समय युवती को भी छर्रे लगे थे, लेकिन अभी तक प्रकरण में उसका कहीं उल्लेख नहीं किया गया है। युवती डौली निवासी सुभाष नगर बताई जा रही है। हालांकि इस पचड़े से वह फिलहाल दूर है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पुलिस जल्द ही उसे पूछताछ के लिए बुला सकती है।
…………………………
परिजन बोले, इशारों पर फायरिंग
घायल लाला पहलवान के परिजनों का कहना है कि यह फायरिंग किसी के इशारे पर की गई है। इसकी वजह यह है कि लाठी मारने वाले चंदू देशवाल से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है और गोली मारने वालों को भी लाला ने कभी नहीं देखा है। हालांकि दावा किया गया है कि यदि वह फिर से सामने आएंगे तो उन्हें पहचाना जा सकता है। परिजनों का दावा है कि उनका बजरी खनन से कोई लेना-देना नहीं है। वह आज तक इस धंधे में कभी नहीं रहे। जिला तो क्या बाहर भी बजरी से जुड़ा कोई मामला उनके खिलाफ नहीं है। उन्होंने माना कि लाला पहलवान हिस्ट्रीशीटर रहा है, लेकिन पिछले पांच साल में उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। परिजनों का कहना है कि पुरानी दुश्मनी को लेकर कोई फायरिंग करा सकता है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8immsb
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8immsa
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8imms9
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8imms7