9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसी को भी पीडि़ता के परिवार से मिलने से नहीं रोक सकते: कैलाश चौधरी

-केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी बोले

2 min read
Google source verification
किसी को भी पीडि़ता के परिवार से मिलने से नहीं रोक सकते: कैलाश चौधरी

किसी को भी पीडि़ता के परिवार से मिलने से नहीं रोक सकते: कैलाश चौधरी

भरतपुर. केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने हाथरस गैंगरेप प्रकरण को लेकर एक सवाल के जबाव में कहा है कि पीडि़ता के परिवार से मिलने से किसी को भी नहीं रोका जा सकता है। वहां सरकार प्रकरण की जांच व न्याय के लिए कार्य कर रही है। अगर आवश्यकता पड़ती है तो जाएंगे। यह घटना निंदनीय है।
कृषि मंत्री कैलाश चौधरी जी का एक दिवसीय भरतपुर जिले का प्रवास रहा। प्रवास के दौरान किसान सशक्तिकरण को लेकर किसान संवाद किया। इसकी अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने की तथा कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री भगवानदास शर्मा ने किया। संवाद कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह ने कहा कि यह बिल किसानों के कल्याण, तरक्की, आय को दुगनी करने वाला, सुरक्षा देने एवं रोजगार देने वाला बिल है। इस बिल में एक ऐसा प्रावधान है इसके तहत किसानों को मंडी से बाहर फसल बेचने की आजादी होगी। इससे राज्य के अन्दर और दूसरे राज्य में व्यापार को बढावा मिलेगा। केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व वाली सरकार हर वर्ग के हित में काम कर रही है। किसानों के हित में भी विधेयक लाए हंै। इसमें किसानों को अपनी फसल कहीं और किसी भी दाम पर बेचने की स्वतंत्रता दी है। लोकसभा चुनाव से पहले किसानों की आमदनी 2022 तक दुगनी करने और किसानों को उनकी फसल बेचने के लिए स्वतंत्रता प्रदान करने समेत कई वादे घोषणा पत्र में किए थे। सरकार बनने के बाद उन वादों को सरकार पूरा भी कर रही है। कृषि विधेयक में तीन बिल लोकसभा व राज्यसभा में पास किए गए है। इससे किसानों को लाभ ही होगा। किसान जहां पहले मंडी में ही अपनी फसल बेच पाता था बाहर जाने पर उसे टैक्स देना पड़ता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है। किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि कुछ देश विरोधी लोग है जो किसानों के बीच में जाकर बिल को लेकर भ्रम फैला रहे है जबकि इस बिल से किसानों की आय बढेगी तथा माल को आपूर्ति करने की चैन बढेगी। संवाद कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद रंजीता कोली, पूर्व विधायक बच्चू बंशीवाल, किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र गोयल, दुष्यन्त सिंह, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मसिंह चौधरी, भरतपुर जिले के प्रमुख किसान हुक्म सिंह, गोपालसिंह, ओमवीर सिंह, गिरेन्द्र सिंह, रामजीलाल, डोली पटवारी, अशोक कुमार, विजय सिंह, उदय सिंह, जिला उपाध्यक्ष गिरधारी गुप्ता, अभयवीर सोलंकी, योगेन्द्र कटारा, जिला महामंत्री बृजेश अग्रवाल, नरेश जाटव, एफपीओ संयोजक कीर्ति सिंह, जिला मंत्री कालीचरण बघेल, प्रेमपाल सिंह, मुकेश सिंघल, करतारसिंह डागुर, जिला प्रवक्ता नरेश सेन, जिला आईटी सयांजक कुलदीप नरूका, मण्डल अध्यक्ष उमाशंकर शर्मा, नरेन्द्र सिंघल, महावीर डागुर, रनधीर मदेरणा, हम्मीर सिंह, जगमोहन खटाना, धर्मेन्द्र, प्रहलाद सिंह, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन रारह, दुर्गेश बूटौलिया, सोनीला गोड़, अरविन्दपाल सिंह, अनिल सिंह, वेदवीर सिंनसिनी, दीपक नरूका, पुष्पेन्द्र कुशवाह, जगत सिंह, प्रेमसिंह आर्य आदि उपस्थित थे।