
बाजार में वृद्धा की नकदी व कागजात किए पार
भरतपुर. डीग कस्बे में मुख्य बाजार स्थित थाना कोतवाली के पास एक दुकान से सोमवार की शाम एक वृद्ध महिला के खरीदारी करते समय अज्ञात व्यक्ति उसकी नकदी व कागजात पार कर ले गया। वारदात की सूचना वृद्धा ने कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन आरोपी का पता नहीं चला। पीडि़ता माया निवासी परमदरा थाना खोह ने बताया कि वह एसबीआई बैंक शाखा से 3 हजार निकाल कर लाई थी। जो उसके पासबुक में ही रख लिए थे। इसके बाद वह बाजार में लक्ष्मन मंदिर के पास एक दुकान पर पहुंची, जहां से उसने जूते खरीदे। दुकान से आगे जाने के बाद उसने देखा तो पैसे और पासबुक नदारद थे।
छापामार कार्रवाई में पकड़ा अवैध प्लांट, बन रही थी नकली डामर
भरतपुर. यहां मथुरा रोड स्थित एक स्थान पर पेट्रो पदार्थ में मिलावट कर डामर बनाकर बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी सीओ (ग्रामीण) बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस ने रविवार रात रात कार्रवाई कर मौके से तीन टैंकर, आठ लोहे के डामर से भरे ड्रम व दो बाइकों को जब्त किया है। बताया कि संगठित गिरोह पेट्रो पदार्थ में मिलावट कर सप्लाई करने में लगा हुआ था। पुलिस ने गिरोह में कई लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है। विशेष बात ये है कि यह प्लांट काफी समय से यहां पर संचालित था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। जिससे सरकारी एजेंसियों पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। सीओ ग्रामीण उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिली कि मथुरा रोड स्थित सिंह यार्ड के पास पेट्रो पदार्थ में अवैध तरीके से मिलावट कर डामर (बिटुमिन) तैयार किया जा रहा है। जिस पर उद्योगनगर पुलिस ने प्लांट पर दबिश दी। मौके पर बिटुमिन असफाल्ट को गर्म करके मिलावट किया जा रहा था। पुलिस टीम को देख मौके पर मौजूर एक शख्स आरोपी भरतो पुत्र सुजान सिंह जाट निवासी तमरौली व उसके साथी भाग निकले। पुलिस ने मौके से टैंकर, ड्रम व बाइक आदि वाहनों को जब्त किया किया। पुलिस ने मामले में आरोपियों क ेखिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
Published on:
20 Dec 2021 09:49 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
