
भरतपुर. गैस सिलेंडर ले जाता हॉकर । फोटो पत्रिका
Rajasthan LPG Crisis : घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए नया आदेश जारी किया गया है। इसमें एलपीजी उपभोक्ताओं को चेताया गया है। बताया गया है कि यदि सिलेंडर की किताब न दिखाने और ई-केवाईसी पूरी न होने पर हॉकर गैस सिलेंडर वापस ले जाता है तो उससे झगड़े नहीं, पहले उसकी बात समझे। हाल ही में मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में गैस वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाए रखने के लिए सरकार ने इस कड़े नियम को अपनाया है।
सरकार ने फर्जी या गलत तरीके से प्रयोग होने वाले गैस सिलेंडरों पर रोक लगाने के लिए सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अपनी ई-केवाईसी जल्द से जल्द पूरा करने की सलाह दी है। वहीं सिलेंडर की डिलीवरी लेते समय हॉकर को गैस की किताब दिखाना भी अनिवार्य होगा, जिससे वह उसमें एंट्री दर्ज कर सही उपभोक्ता की पहचान कर सके।
मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव को देखने हुए सरकार ने सभी तेल कंपनियों के लिए आदेश जारी किया है। इसकी सूचना जैसे ही गैस एजेंसियों तक पहुंची तो उन्होंने भी अपने हॉकरों को सिलेंडर की डिलीवरी देते समय गैस की किताब पर एंट्री करने के सख्त आदेश दे डाले। इसका उद्देश्य गैस की कमी के चलते होने वाली कालाबाजारी को रोकना है।
सरकार का मानना है कि ई-केवाईसी पूरी होने से गैस वितरण में धोखाधड़ी कम होगी, सिस्टम ज्यादा कुशल चलेगा और उपभोक्ताओं को गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगीं
ई-केवाईसी बिल्कुल मुफ्त और बहुत आसान है। आप इसे अपने मोबाइल से घर बैठे भी कर सकते हैं। इससे घरेलू एलपीजी उपभोक्ता की पहचान की पुष्टि करना, गैस कनेक्शन से जुड़ी सही जानकारी दर्ज करना, गलत या फर्जी कनेक्शन को रोका जा सकता है।
ई-केवाईसी करने के लिए अपनी गैस कंपनी का मोबाइल से आधार फेस आरडी ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोलें और लॉगिन करें, फिर ई-केवाईसी ऑप्शन चुनें। इस ऐप की मदद से आपके चेहरे का बायोमेट्रिक सत्यापन सही सही किया जाता है। आपकी पहचान सत्यापित हो जाएगी और ई-केवाईसी सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी। यह प्रक्रिया बेहद जरूरी है। इसे तुरंत करा लें।
Published on:
05 Apr 2026 10:54 am
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
