
बाहरपट्टी में श्वानों ने दो वर्षीय बालक नैतिक गुर्जर पर हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उसे उपचार के लिए भरतपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि नैतिक के परिवार जन गांव के पास ही स्थित खेत पर तूरा लेने गये थे। कुछ देर बाद नैतिक के अलावा एक अन्य बालक भी खेत की तरफ चल दिया। नैतिक पीछे रह गया रास्ते में श्वानों ने नैतिक पर हमला कर दिया।
खेत से तूरा लेकर वापिस आ रहे परिजनों ने देखा तो वे हरप्रभ रह गए। उन्होंने किसी तरह उसे श्वानों से बचाया।
Published on:
3 Apr 2017, 10:43 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.