26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Good News: अब दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा, गांव में ही 12 विभाग दे रहे सरकारी योजनाओं का फायदा

Rural Development Rajasthan: गांव-गांव पहुंची सरकार: ग्राम उत्थान शिविरों में 12 विभाग दे रहे योजनाओं का त्वरित लाभ। एक ही जगह समाधान: किसानों, महिलाओं और युवाओं को मौके पर मिल रही स्वीकृतियां।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Rajesh Dixit

Feb 09, 2026

Gram Utthan Camp: जयपुर. जिले के गांवों में अब सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर चल रहे ग्राम उत्थान शिविर ग्रामीणों के लिए ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन’ बनकर उभर रहे हैं, जहां जानकारी से लेकर स्वीकृति तक। सब कुछ मौके पर ही मिल रहा है।

जिले के प्रत्येक गिरदावर सर्किल में आयोजित इन शिविरों की जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। रविवार को हुए शिविरों में प्रशासनिक कामकाज के साथ सामाजिक सरोकार भी देखने को मिला। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और नन्हें बच्चों के अन्नप्राशन कार्यक्रम ने माहौल को उत्सव जैसा बना दिया। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि हर पात्र व्यक्ति को तुरंत लाभ मिले और किसी को भी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

इन शिविरों की खास बात यह है कि 12 विभाग एक ही मंच पर मौजूद हैं। कृषि, पशुपालन, सहकारिता, उद्योग, ऊर्जा, जल संसाधन, ग्रामीण विकास और पंचायती राज सहित कई विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है और मौके पर ही आवेदन निस्तारण कर स्वीकृतियां जारी की जा रही हैं।

किसानों को तारबंदी, फार्म पॉण्ड, ड्रिप सिंचाई, सौर पंप, पॉलीहाउस जैसी सुविधाओं की स्वीकृति मिल रही है तो पशुपालन विभाग टीकाकरण, बीमा और कृत्रिम गर्भाधान सेवाएं दे रहा है। वहीं पीएम आवास योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वरोजगार योजनाएं, मत्स्य पालन और ऊर्जा विभाग की पीएम सूर्य घर योजना भी आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

9 फरवरी को सांगानेर, बस्सी, चाकसू, चौमूं, शाहपुरा, मौजमाबाद और फागी में शिविर लगाए जाएंगे। प्रशासन का लक्ष्य साफ है। सरकार गांवों तक, और योजनाएं सीधे हाथों में।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग