23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: शादी के बाद से ही पति करते थे ऐसी डिमांड, पूरी नहीं होने पर सास-ससुर और जेठ-जेठानी ने मारपीट कर घर से निकाला

Dowry Demand: बड़ी बहन आशा के पति राहुल ने जयपुर में प्लॉट खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की, जबकि कुसुम के पति सोनू ने मोटरसाइकिल की मांग रखी।

less than 1 minute read
Google source verification

विवाहित बहनों की AI जनरेटेड तस्वीर

Bharatpur News: भरतपुर के नदबई थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर दो बहनों के साथ मारपीट कर उन्हें घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता कुसुम ने मंगलवार को अपने ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है।

आरोप है कि जयपुर में प्लॉट दिलवाने के लिए 5 लाख रुपए और मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने दोनों बहनों को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

कस्बे की कासगंज रोड निवासी कुसुम पुत्री लखो ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी शादी 29 अप्रेल 2017 को खानुआ गहनोली मोड़ थाना क्षेत्र तहसील रूपवास निवासी सोनू पुत्र किशोरी के साथ हुई थी। उसी दिन उसकी बड़ी बहन आशा की शादी सोनू के भाई राहुल पुत्र किशोरी के साथ हुई थी।

कुसुम ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज को लेकर ताने मारने शुरू कर दिए। बड़ी बहन आशा के पति राहुल ने जयपुर में प्लॉट खरीदने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की, जबकि कुसुम के पति सोनू ने मोटरसाइकिल की मांग रखी।

जब इन मांगों को पूरा नहीं किया गया, तो दोनों बहनों के साथ उनके पति, ससुर, सास, ननद, जेठ और देवर सहित अन्य ससुराल पक्ष के लोगों ने मारपीट शुरू कर दी। कई बार समझाने के बावजूद ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और अंतत: मारपीट कर दोनों बहनों को घर से निकाल दिया गया।

यह भी पढ़ें : Banswara: 10 रोटियां नहीं बनाई तो चाकू से काट दिया गला, चिकन लेकर पहुंचे थे तीनों दोस्त

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग