
तुरंत मिलेंगे जिम्मेदार, समाधान होगा हाथोंहाथ
भरतपुर. जन स्वास्थ्य अभियांत्रिक विभाग (पीएचईडी) की ओर से जिले के वैर, नदबई और उच्चैन की जनता को घर के निकट ही समस्या का समाधान उपलब्ध कराने के लिए तीन नए कार्यालय खोले जाएंगे। जिससे पानी की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों को भरतपुर या बयाना के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उनकी समस्याओं का हल घर के निकट ही हो सकेगा। दूसरी ओर भरतपुर में भी लोड कम होगा और मॉनिटरिंग सही हो सकेगी।
घर के पास ही सुविधा
जानकारी के अनुसार फिलहाल पानी की समस्याओं को लेकर नदबई के लोगों को भरतपुर जाना पड़ता है तो वैर व उच्चैन के लोगों को बयाना व भरतपुर के चक्कर काटने पड़ते हैं। जिसके कारण लोगों का समय भी बर्बाद होता है और रुपए भी। एक बार में काम नहीं होता है तो दुबारा पुन: किराया लगाकर जाना पड़ता है। इस समस्या को हल करने के लिए सरकार ने नए कार्यालय खोलने की घोषणा की हैं। कार्यालय बनने के बाद लोगों को घर के पास ही सुविधा उपलब्ध होगी।
30 जून तक खुलने की उम्मीद
बजट घोषणा 2023-24 में पीएचईडी के नए कार्यालय खोलने की घोषणा की थी। जिसके तहत जिले के वैर व नदबई में अधिशाषी अभियंता कार्यालय (एक्सईएन) और उच्चैन में सहायक अभियंता कार्यालय (एईएन) खोला जाएगा। इसके लिए स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। यदि सब कुछ समय पर हुआ तो 30 जून तक यह कार्यालय शुरू हो जाएंगे।
इनका कहना...
स्वीकृति के प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजे गए हैं। वर्क ऑर्डर आने के बाद कार्य शुरू किया जाएगा।
-अशोक कुमार अग्रवाल, तकनीकी सहायक एवं अधिशाषी अभियंता, पीएचईडी
........................
Published on:
07 Jun 2023 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
