
वैर व रूपवास 32, बयाना में 26 गांवों में महिलाओं की सरकार
पत्रिका टीम. जिले की तीन पंचायत समितियों की 103 ग्राम पंचायतों में बुधवार को सरपंच चुने गए। छिटपुट विवाद को छोड़कर देर शाम सभी जगह परिणाम भी घोषित हो गए। बयाना पंचायत समिति की 46 ग्राम पंचायतों में 85.97 प्रतिशत, वैर पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 85.99 प्रतिशत, रूपवास पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में 86.35 प्रतिशत मतदान हुआ। तीनों पंचायत समितियों की 103 ग्राम पंचायतों में 86.09 प्रतिशत मतदान हुआ। रूपवास पंचायत समिति की ग्राम पंचायत खेड़ा ठाकुर व भवनपुरा में मशीन खराब होने पर सीयू बदलना पड़ा। वहीं रुदावल में मशीन खराब होने पर सीयू व बीयू बदलना पड़ा। इधर, वैर में 16, रूपवास में 16 व बयाना में 26 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच चुनी गई।
रूपवास में सबसे कम एक वोट से मिल्सवा में सोनम बनी सरपंच
रूपवास. 32 ग्राम पंचायतों के चुनाव में सबसे ज्यादा मतों से निभेरा में सचिन 969 व सबसे कम मतों से मिल्सवा से भारती ने सरपंच पद पर जीत प्राप्त की। वहीं भवनपुरा में प्रीति व सोनम को बराबर 620 मत मिले। इस पर गोली डाली गई तो सोनम विजयी रही। बुधवार को सुबह आठ बजे शुरू हुए मतदान को लेकर सरपंच व पंच प्रत्याशी मतदाताओं को अपने वाहनों से मतदान केन्द्र पर लाने के लिए काफी मशक्कत करते रहे। वहीं शाम बजे बजे मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने पर सरपंच व पंच प्रत्याशी व उनके एजेंट मतगणना के लिए पहुंच गए। सरपंच व पंच प्रत्याशियों को रिटर्निग अधिकारी ने शपथ दिलाकर बाहर भेज दिया। भवनपुरा में प्रीति व सोनम को बराबर 620 मत प्राप्त हुए। डुमरिया में ऊषा चोला नौ, जटमासी सुभद्रा 58, नोहरदा रोहतम 35, दौरदा फूला 40, पहाड़पुर तेजपाल 397, नयागांव बेबी 171, शक्करपुर भगवानदेई 210, सिर्रोद रीना 115, महलपुर चूरा संजय 173, मालौनी कमलेश 203, इब्राहिमपुर मोहरसिंह 218, ढाना खूबीराम 105, बिनउआ सत्यप्रकाश 155, दाहिना गांव उदयभान 89, औडेल गद्दी राजकुमार 628, माढापुरा शीतांशू 420, निभेरा सचिन 969, मडौली नीरज कुमारी 331, कंजौली रजनी दो, सज्जनवास सुशील 177, महलपुर काछी कमला 50, बुराना कुलदीप 126, खानसूरजापुर चन्द्रशेखर 281, मिल्सवां भारती एक, चैकोरा प्रेमचंद 36, जोतरोली रजनी 332, रूंध रूपवास रविन्द्र 119, रुदावल जसमति 552, खानुआ सोनम 339, मैरथा बर्फी देवी 245, खेड़ा ठाकुर लीलावती 132 से विजयी रही।
वैर. भूतौली से घंटोली 126 वोट, जहांनपुर से हरेन्द्र सिंह 12, सरसैना से रेनू कुमारी 984, हलैना से दीपेश 243, मूडिय़ा ललिता से अंजू देवी 303, हतीजर से मीना देवी 81, धरसोनी से रोहित सिंह 114, चकधरसोनी से शारदा देवी 221, खेड़ली गुर्जर से रुकमणि 411, मोलोनी से गीता 61, आमोली से गुड्डी देवी 22, रहीमगढ से सुमनलता 124, गांगरौली से रामकिशन 98, गोविन्दपुरा से सरोज 117, बझेरा कलां से रीना 16, जीवद से कस्तूरी 285, सुहांस से सुशीला 630, समराया से रजनेश कुमारी 202, रायपुर से शकुंतला 31, जगजीवनपुर से धर्मसिंह मीणा 225, सिरस से नरेशचंद शर्मा 172, हाथौड़ी से फत्तेसिंह 182, लखनपुर से शैलेश गुर्जर 183, उमरैड से आरामी सिंह 22 वोट से सरपंच बने।
बयाना में सबसे ज्यादा 1569 मतों से महमदपुरा में राजकुमार की जीत
बयाना. ग्राम पंचायत महमदपुरा में सर्वाधिक वोटों 1569 के अंतराल से राजकुमार ने जीत दर्ज की। वहीं ग्राम पंचायत बागरैन में सर्वाधिक कम तीन वोट के अंतराल से गायत्री ने जीत दर्ज की है। इनके अलावा 46 ग्राम पंचायतों में 26 महिला सरपंच जीती है। ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत बाजना से अमरसिंह 482, शाहपुर में रवीना 328, जयसोरा में गीता देवी 470 वोट, सिघाड़ा से दामो गुर्जर 588, बागरेन में गायत्री देवी तीन, खानखेड़ा से निशि 221, कपूरा मलूका से हरिकिशन 18 वोट, थानाडांग से अंगूरी 165, पाली डांग से रेनू कुमारी 119, दहगांव से भगवत कोली 608, फरसों से देवीसिंह 801, जसपुरा मोरोली से भौती देवी 634, नहरोली से भावना 51, शेरगढ़ से हरदेवी 668, कनावर से सियाराम 272, वीरमपुरा से राजेन्द्र 45, समोगर से गंगादेई 352, खरेरी से अंजली जादौन 520, विडयारी से मालती सात वोट, खेड़ली गड़ासिया से रेखा 548, कैर से मधुवाला 544, खोहरा से रुचिका 204, पुरवाईखेड़ा से उमलेश 157, हरनगर से नरसी धाकड़ 101, नावली से कोमल महावर 94, महलोनी से विशाल 358, धाधरेन से मछला 21, मिलकपुर से निहाल सिंह 1177, बंध बारैठा से सुमित्रा 52, सिंघनिया में संजू 533, ब्रह्मबाद से रामा देवी 74, लहचोरा कला से राजकुमारी 98, कलसाड़ा से मंगती देवी 101, नारोली से हरलाल 449, सालावाद से रतनी देवी 294 व महरावर से सुरेश 253, बरोदा से ओमवीर 80, महमदपूरा से राजकुमार 1569, बरखेड़ा से मुफ्तलाल 526, गुरधानदी से मधुदेवी 100, सीदपुर से उदयराम 678, खुटखेड़ा से रितेश 99, गाजीपुर से सीमा चार वोट, कारबारी से राजबाई 139, तरसूमा में हेमसिंह 964, परउआ से गुड्डी देवी 450 मतों से विजयी हुई।
नयावास के ग्रामीणों ने रखा मतदान का बहिष्कार
बयाना. ग्राम पंचायत ब्रह्मबाद से हटाकर पुरावाईखेड़ा पंचायत में गांव नयावास को जोडऩे के विरोध में नयावास के ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार रखा। समझाइष करने यूआईटी सचिव उम्मेदीलाल मीणा व भू अभिलेख निरीक्षक आशीष सारस्वत, बाल स्वरूप, श्यामसुन्दर शर्मा भी पहुंचे। ग्रामीण नहीं माने और मतदान का बहिष्कार रखा। गौरतलव है कि नयावास ग्राम पंचायत ब्रहम्बाद में जुड़ा हुआ था। ब्रहम्बाद व नयावास के बीच केवल रेलवे लाइन है। नयावास को ब्रहम्बाद से अलग कर पुरावाईखेड़ा ग्राम पंचायत में जोड़ दिया। जो करीब आठ किमी की दूरी पर है और लोगों को आने जाने मे असुविधाएं रहने की बात करते हुए ग्रामीणों की ओर से विरोध किया गया था। विरोध के चलते ग्रामीणों ने एसडीएम ऑफिस पर धरना प्रदर्शन व जिला कलक्टर को ज्ञापन भी दिया था।
मीडियाकर्मियों को देखकर भड़के जोनल मजिस्ट्रेट व तीन पुलिसकर्मी
वैर. ग्राम पंचायत लखनपुर में सरपंच व वार्ड पंच के मतदान में हो रहे फर्जी मतदान व अव्यवस्थाओं की शिकायत का मामला सामने आने के बाद मीडियाकर्मियों को देखकर जोनल मजिस्ट्रेट व तीन पुलिसकर्मी भड़क गए। इतना ही नहीं मोबाइल व कैमरे छीनकर उनमें से फर्जीवाड़ के फोटो व वीडियो तक डिलीट कर दिए। जानकारी के अनुसार मतदान केंद्र के बाहर 200 मीटर के दायरे में अव्यवस्था फैली हुई थी। पुलिसकर्मी मोबाइल पर बात कर रहे थे। मतदान केन्द्र पर फर्जी मतदान की मतदाता शिकायत कर रहे थे। मतदाताओं की लम्बी कतार का मामला सामने आने पर जोनल मजिस्ट्रेट रामबाबू व पुलिस कर्मी पवन कुमार व राजकुमार समेत अन्य ने मोबाइल छीन लिए तथा परिचय पत्र को भी छीन लिया। परिचय पत्र को जोनल मजिस्ट्रेट रामबाबू ने मानने से ही इंकार कर दिया तथा कवरेज करने से मना कर दिया। जब दूसरे मीडियाकर्मी ने भी जोनल मजिस्टेट व पुलिसकर्मियो की भी कवरेज करने की कोशिश की तो उससे भी मोबाइल कैमरा छीनने का प्रयास किया। इसकी सूचना तत्काल निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वैर को दी गई। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम वैर अमित वर्मा का कहना है कि लखनपुर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मीडियाकर्मियों के साथ हुई घटना की सूचना प्राप्त हुई थी। इस पर एरिया मजिस्ट्रेट को मौके पर भेजा। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें अंदर जाने के लिए थोड़ी देर के लिए रोक लिया था। उसके बाद सामान्य स्थिति हो गई। वहीं इस मामले की शिकायत एसपी हैदर अली जैदी के पास पहुंची तो उन्होंने पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
Published on:
29 Jan 2020 09:55 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
