24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस स्टैण्ड पर हॉर्डिंग बताएंगे मंजिल का पता…

भरतपुर. राजस्थान रोडवेज अब आय बढ़ाने की दृष्टि से दौडऩे लगी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भरतपुर

•

image

Pramod Kumar Verma

•

Updated: 8 Jun 2020, 9:15 PM IST

बस स्टैण्ड पर हॉर्डिंग बताएंगे मंजिल का पता...

बस स्टैण्ड पर हॉर्डिंग बताएंगे मंजिल का पता...,बस स्टैण्ड पर हॉर्डिंग बताएंगे मंजिल का पता...,बस स्टैण्ड पर हॉर्डिंग बताएंगे मंजिल का पता...

भरतपुर. राजस्थान रोडवेज अब आय बढ़ाने की दृष्टि से दौडऩे लगी है। निदेशालय से मिली स्वतंत्रता पर दिनभर में रोडवेज की एक या दो बसें नहीं, बल्कि सवारियों की तादाद के अनुरूप अधिक संचालन होने लगा है। बीते करीब पांच दिन से एक-एक बस जयपुर के लिए रवाना हो रही थी, क्योंकि सवारियां नहीं थी।

सवारियों की संख्या में इजाफा देखा गया, जिससे रविवार व सोमवार को जयपुर के लिए सात बसों में 235 सवारियों ने 20 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ सफर किया। वहीं धौलपुर के लिए सोमवार को एक बस करीब 20 सवारियों को लेकर रवाना हुई। इस दिशा में रोडवेज प्रबंधन ने ऑनलाइन बुङ्क्षकग करवाने वाले यात्रियों को बस स्टैण्ड व स्टॉपेज स्थल पर हॉर्डिंंग लगवाकर रूट की जानकारी भी दी जा रही है।


संक्रमण को देखते हुए रोडवेज बस 22 मार्च से बंद थी। धीरे-धीरे बस संचालन को पटरी पर लाने के उद्देश्य से ऑनलाइन टिकट बुक करवाकर सफर करने की सुविधा ऑरेंज व ग्रीन जोन में दी गई। इसमें यात्रा से करीब 16 दिन पहले ऑनलाइन बुकिंग करवाने वाले यात्रियों को मूल किराए में बीस प्रतिशत छूट का प्रावधान रखा। बुकिंग कराने वाले लोग इस सुविधा के कारण भी यात्रा नहीं कर रहे थे। अब टिकट बुकिंग का निर्धारित समय आया तो केंद्रीय बस स्टैण्ड पर भीड़भाड़ नजर आने लगी। इस हिसाब से रविवार को सुबह तीन और सोमवार को चार बस जयपुर के लिए रवाना की गईं।


निदेशालय ने यह भी संभावना जताई है कि उत्तर प्रदेश सरकार से वार्ता चल रही है कि दोनों राज्यों की बसें एक-दूसरे राज्य में आएं। इससे आवागमन सुचारू होने के साथ रोडवेज बसों का संचालन पटरी पर आए। क्योंकि, राजस्थान में अब लॉक डाउन से लॉक लगभग हट गया है। रोडवेज के प्रबंध निदेशक ने सभी डिपो के मुख्य प्रबंधक और अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आठ मई से राज्य में कुछ रूटों पर बस संचालित होंगी।


डिपो में चालक नीरज दाहिना ने बताया कि बस स्टैण्ड पर रोडवेज के स्टॉपेजों पर बडे हॉर्डिंग लगाए हैं। इस पर लिखवाया है कि ये बस किस रूट पर और कहां-कहां जाएगी। क्योंकि, हर व्यक्ति ऑनलाइन या बेवसाइट पर नहीं देख सकता कि ये बस कहां जाएगी।हॉर्डिंग के अनुरूप उसे जानकारी होगी कि ये बस कहां जाएगी तो निश्चित ही यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। यह निगम की आय बढ़ाने के प्रयास हैं। मुख्य प्रबंधक भरतपुर डिपो अवधेश शर्मा का कहना है कि यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसलिए बसों के संचालन की संख्या भी बढ़ गई है। वहीं बस स्टॉपेज व स्टैण्ड पर हॉर्डिंग लगाने के निर्देश मिले है। इससे ऑनलाइन टिकट बुक करवाने वाले यात्रियों को पता हो कि ये बस कहां और किस रूट पर जाएगी।