5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर: बयाना के बेटे ने किया इंडिया टॉप, IES 2023 की परीक्षा में पाई सफलता

भरतपुर। जिले के बयाना निवासी निश्चल मित्तल ने IES 2023 की परीक्षा में इंडिया टॉप किया है। गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस IES 2023 परीक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें बयाना निवासी निश्चल मित्तल ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है।

2 min read
Google source verification
ies_2023_topper_nischal_mittal.jpg

भरतपुर। जिले के बयाना निवासी निश्चल मित्तल ने IES 2023 की परीक्षा में इंडिया टॉप किया है। गुरुवार को संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंडियन इकोनॉमिक्स सर्विस IES 2023 परीक्षा का परिणाम जारी किया, जिसमें बयाना निवासी निश्चल मित्तल ने कीर्तिमान स्थापित करते हुए ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद उनके परिवार व गांव में उत्साह का माहौल है।

मित्तल फिलहाल मुंबई स्थित स्विस बैंक में बतौर अधिकारी कार्यरत हैं। उन्होंने नौकरी करते हुए इस उपलब्धि को हासिल किया है। निश्चल बताते हैं कि उन्हें शुरुआत से ही अर्थशास्त्र से जुड़े विषयों में विशेष रूचि रही है। उन्होंने इस क्षेत्र में बेेहतर करने के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में दाखिला लिया। निश्चल ने यहां से अर्थशास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन की। जिसके बाद नेट-जेआरएफ क्वालीफाई किया। इसी दौरान उन्होंने आई ई एस परीक्षा की तैयारी भी की। जिसके नतीजे के बाद वह खुद हैरान हैं, हालांकि उन्हें विश्वास था कि वह जरूर इस परीक्षा को क्वालिफाई करेंगे।


परिवार में उत्साह का माहौल

इस उपलब्धि के बाद निश्चल मित्तल के परिवार सहित बयाना कस्बे में उत्साह का माहौल है। बधाइयां दी जा रही है। पड़ोसियों ने मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार भी किया है। पिता शशि मित्तल गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उत्साहित मुद्रा में उन्होंने बताया कि निश्चल बचपन से ही काफी होशियार और तेज था। पढ़ाई कर उसे खुशी महसूस होती थी। आज हमें काफी गर्व हो रहा है कि हमारा बच्चा देशभर में फर्स्ट आया है।


वहीं, निश्चल की बहन ने बताया कि वह बचपन में आम बच्चों की तरह ही काफी शरारती था लेकिन पढ़ाई को लेकर बचपन से काफी गंभीर था। आज पूरा परिवार गौरवान्वित है। हमारे भाई ने ऑल इंडिया में फर्स्ट रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें : Success Story: कई बार फेल हो जाने के बाद भी नहीं मानी हार, IRS अधिकारी बने राजस्थान के रामभजन