1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

VIDEO…भाजपा ने काम ही नहीं कराए तो दीवार से सिर फोड़ो

-सार्वजनिक निर्माण विभाग के मंत्री भजनलाल जाटव बोले

Google source verification

भरतपुर. जिला परिषद् की साधारण सभा की बैठक में कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव के पुत्र की ओर से गांव बांसी में उद्घाटन करने के मामले में अब सियासी बयानबाजी छिड़ गई है। अब सार्वजनिक निर्माण विभाग के कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव ने कहा कि अगर भाजपा ने काम ही नहीं कराए तो हम क्या करें, वो ही दीवार से सिर फोड़ें।
मंत्री भजनलाल जाटव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मेरे बेटे का ट्वीट देखेंगे तो पता चलेगा कि उसने उसी दिन साफ लिखा है कि ग्राम पंचायत के सीसी सडक़ के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। मेरा बेटा कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता है। वह शामिल हो सकता है। वीसी के माध्यम से खुद भी कार्यक्रम से जुड़ा हुआ था। जिला प्रमुख का यह कहना गलत है कि मेरे बेटे ने लोकार्पण किया। उन्हें एक बार सोशल मीडिया को देखना चाहिए था। बाकी इस कार्य में जिला परिषद् की कोई भूमिका ही नहीं ैथी। अगर भाजपा वालों ने काम ही नहीं कराए तो मैं क्या करूं। वो ही दीवार से सिर फोड़ें।

यह है विवाद की जड़

28 मार्च को जिला परिषद् की साधारण सभा की बैठक में मुद्दा उठा था कि कैबिनेट मंत्री भजनलाल जाटव के बेटे ने गांव बांसी में लोकार्पण किया है। जबकि ऐसा नहीं किया जा सकता है। इसमें पंचायतराज के जनप्रतिनिधियों को भी बुलाना चाहिए था। अब इसी प्रकरण को लेकर मंत्री ने बयान दिया है।