1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भरतपुर

पुलिस के सामने ही फिल्मी अंदाज में एक-दूसरे पर ताने तमंचे, हवा में लाठी लहराते हुए एक-दूसरे से भिड़े

जमीनी विवाद को लेकर चल रहे झगड़े को शांत कराने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन तू-तू, मैं-मैं के बीच बात इतनी बढ़ी कि पुलिसके सामने ही दो पक्षों में जमकर लाठियां और डंडे चले।

Google source verification

भरतपुर. गांव अहलबाड़ी में जमीनी विवाद को लेकर चल रहे झगड़े को शांत कराने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन तू-तू, मैं-मैं के बीच बात इतनी बढ़ी कि पुलिसके सामने ही दो पक्षों में जमकर लाठियां और डंडे चले। हथियारों से लैस युवकों ने तमंचे तान दिए। लेकिन कुछ ही संख्या में मौजूद पुलिस कर्मी विवाद को देखते रहे। हालांकि मारपीट के बाद घायल हुए 8 महिला और पुरुषों को पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया हैं।

पीडि़त युवक खालिद ने बताया कि ताऊ सूबेदार उसके हिस्से में जो जमीन आई है, उसको दबंगई से हड़पना चाहता है। खालिद के हिस्से का जो खेत है। उसे पूर्व में 16 मई को दिया था, जिसका मुकदमा जुरहरा थाने में दर्ज करा दिया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पारिवारिक हिस्से के अनुसार एक ताऊ था, जिसके कोई औलाद नहीं थी।

उसकी जमीन खालिद के हिस्से में आ गई। उस जमीन को सूबेदार बगैरा हड़पना चाहते हैं। सोमवार को पुलिस को साथ लेकर खेत जोतने के लिए गया था। मौके पर देखा तो खालिद के खेत को सूबेदार जोत रहा था खालिद की मां उस्मानी, चाचा रजाक अन्य लोगों ने खेत जोतने का विरोध किया। सूबेदार, मेहलू, रहीस, इकबाल, दाऊद, मुनफेद, हबीब, जावेद सहित दर्जनों लोग लाठी-डंडे अवैध हथियार कट्टा लेकर पुलिस की मौजूदगी में ही जमकर लाठी-डंडों से मारपीट कर दी तथा अवैध कट्टे से फायर भी किया था।

यह भी देखें : पुलिस की मुखबिरी पड़ी भारी, ठगी की सूचना पुलिस को देने पर जाने कहां हुई फायरिंग

वीडियो वायरल
विवाद के दौरान घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया। जिसमें स्पष्ट तौर पर लोग विवाद करते हुए लाठी-डंडों से नजर आ रहे हैं तथा एक व्यक्ति के हाथ में अवैध कट्टा भी लगा हुआ है। पुलिस की जीप भी वीडियो में दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस ने मौके पर लोगों को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं रजाक ने जुरहरा थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज करने के बाद हमला करने वालों की तलाश में जुट गई।