भरतपुर

चार हजार इन्फ्लुएंसर चलाएंगे भाजपा की चुनावी मुहिम, कांग्रेस सरकार के खिलाफ बनाएंगे माहौल

सोशल मीडिया का महत्व भाजपा ने बखूबी समझा है। यही वजह है कि हर चुनाव में वह इसे हथियार के रूप में काम कर रही है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने को इस बार भी प्रदेशभर में करीब 4 हजार इन्फ्लुएंसर लैपटॉप लेकर कांग्रेस की खामियों का समेटने में जुट गए हैं, जो चुनावी मौसम में इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे।

2 min read
Jul 03, 2023

भरतपुर/पत्रिका न्यूज नेटवर्क. सोशल मीडिया का महत्व भाजपा ने बखूबी समझा है। यही वजह है कि हर चुनाव में वह इसे हथियार के रूप में काम कर रही है। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने को इस बार भी प्रदेशभर में करीब 4 हजार इन्फ्लुएंसर लैपटॉप लेकर कांग्रेस की खामियों का समेटने में जुट गए हैं, जो चुनावी मौसम में इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल करेंगे। जिले के ऐसे ही इन्फ्लुएंसर से शनिवार को केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बात की।

भरतपुर दौरे पर आए केन्द्रीय मंत्री गोयल ने कहा कि वर्ष 2023-24 के चुनाव में पहले की अपेक्षा तीन से चार गुना अधिक इन्फ्लुएंसर चुनावी मुहिम में शामिल होंगे। उन्होंने शहर में 60 से अधिक इन्फ्लुएंसर के साथ बैठक करते हुए कहा कि इन्हें भाजपा की आईटी टीम से जोड़ा जाएगा, जो मोदी सरकार की उपलब्धियों को विषय के हिसाब से प्रशिक्षण दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की नई टीम घोषित, जानिए किसको मिली क्या जिम्मेदारी

भाजपा का मानना है कि आज के दौर में हर हाथ में मोबाइल है। ऐसे में हर व्यक्ति, युवा और महिला तक अपनी बात पहुंचाने का सोशल मीडिया सशक्त माध्यम है। यही वजह है कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा इसे हथियार के रूप में इस्तेमाल करेगी। भाजपा का कहना है कि इसके लिए प्रदेश भर में गहलोत सरकार के खिलाफ माहौल तैयार किया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Rajasthan Election: गहलोत सरकार का बड़ा दांव: ऐसे आप भी कमा सकते हैं 5 लाख रुपए महीने
इन्फ्लुएंसर से करीब पौने दो घंटे संवाद के दौरान मंत्री ने कहा कि युवा पार्टी के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मंत्री ने संवाद के दौरान उनके विचार भी जाने। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में सोशल मीडिया काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे में इस पर पूरी तरह फोकस किया जाए। इस मौके पर इन्फ्लुएंसर सोशल मीडिया कार्यक्रम की
प्रभारी डॉ. सुधा चौधरी, अरविंदपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

Also Read
View All

अगली खबर