भरतपुर

जानें 6 उपखंड, 09 तहसील, 05 पंचायत समिति और 726 राजस्व गांव वाला जिला डीग

नवीन जिले डीग में 726 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें 185 ग्राम पंचायतें, छह उपखंड, 9 तहसील, 3 उप तहसील एवं 5 पंचायत समितियों का कार्यक्षेत्र शामिल है।

2 min read
Mar 28, 2023
जानें 6 उपखंड, 09 तहसील, 05 पंचायत समिति और 726 राजस्व गांव वाला जिला डीग


भरतपुर. राज्य सरकार की ओर से डीग के नवीन जिले (District Deeg) की घोषणा के साथ ही इस नवीन जिले के प्रारूप को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। डीग के जिला बनने से यहां का राजनीतिक, भौगोलिक एवं सामाजिक परिदृश्य भी बदलेगा। पत्रिका ने पड़ताल की तो नवीन जिले डीग में 726 राजस्व गांवों को शामिल किया गया है। जिसमें 185 ग्राम पंचायतें, छह उपखंड, 9 तहसील, 3 उप तहसील एवं 5 पंचायत समितियों का कार्यक्षेत्र शामिल है।


जिले की रूपरेखा तय करने वाले जानकारों की माने तो डीग नवीन जिला क्षेत्र में तीन विधानसभाओं का कार्यक्षेत्र शामिल है। जिसमें डीग-कुम्हेर, नगर व कामां के संपूर्ण क्षेत्र को शामिल किया गया है। डीग के हरियाणा, उत्तर प्रदेश अंतर्राज्यीय सीमा से सटा होने से यहां का विकास भी तेजी से होगा। जानकारों की माने तो ग्रामीण अंचलों में विकास करवाना सुगम हो जाएगा और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।


नोटिफिकेशन का इंतजार...
डीग सीमावर्ती जिला घोषित करने के बाद अब डीग के परिसीमन के लिए नोटिफिकेशन का इंतजार बढ गया है। पत्रिका ने इस संबंध में जिले की सीमाओं को लेकर प्रस्तावित नक्शा, पंचायतों, गांवों की स्थिति, भौगोलिक परिस्थितियों का आंकलन प्रस्तुत किया है। जिससे आमजन को जिले की भौगोलिक स्थिति व पृष्ठभूमि व जिले में सम्मिलित क्षेत्रफल को समझने में सुगमता हो सकेगी।
तहसील- डीग, कुम्हेर, कामां, नगर, पहाडी, सीकरी, जुरहरा, जनूथर, रारह
उप तहसील- जालूकी, गोपालगढ, खोह


726 राजस्व गांव
डीग- 69, जनूथर- 32, खोह- 41, नगर- 73, जालूकी- 29, कुम्हेर- 115, रारह- 20, कामां- 92, जुरहरा- 41, पहाडी- 81, गोपालगढ- 60, सीकरी- 73


इनका कहना है
नवसृजित डीग जिले में संभवतया: डीग, कुम्हेर, नगर, सीकरी, कामां व पहाडी क्षेत्र को शामिल किया जाएगा। संबंधित उपखंड एवं पंचायत समितियों का कार्यक्षेत्र एवं सभी राजस्व गांव डीग जिले में शामिल होंग। वास्तविक स्थिति नोटिफिकेशन जारी होने के बाद पता चलेगी।
पुष्कर सिंह चौधरी, तहसीलदार

Published on:
28 Mar 2023 05:08 pm
Also Read
View All

अगली खबर