
Rajasthan Crime News : भरतपुर के मथुरागेट थाना इलाके में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका का धारदार हथियार से गला रेत दिया। युवक और युवती एक दूसरे से परिचित थे। बुधवार दोपहर युवक ने युवती को मिलने के लिए मथुरागेट थाना क्षेत्र के पटपरा मोहल्ले में बुलाया। जहां वह किराए के मकान में रहता था।
लड़की के आने के कुछ ही देर बाद चीखने की आवाज सुनाई दी। इससे पहले कि लोग कुछ समझ पाते, युवक ने युवती की गला रेत कर मौके पर ही हत्या कर दी। उसने वारदात को अंजाम देने बाद यह भी बताया कि उसने लड़की की हत्या कर दी है और वह पुलिस के पास जा रहा है।
मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को वहीं रुकने को कहा और पुलिस को सूचना दी। युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना दोपहर 2 बजे की बताई जा रही है।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोनू शर्मा (28) कामां कस्बे का रहने वाला है। वह भरतपुर में दवा सप्लाई का काम करता है। 15 दिन पहले ही उसने पटपरा इलाके में किराए पर कमरा लिया था। यह मकान सेवानिवृत्त एएसआई जगन सिंह का है। घटना के समय जगन सिंह का भाई महेंद्र पाल सिंह (45) घर में मौजूद थे।
महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आज सुबह 10 बजे सोनू एक लड़की को लेकर कमरे पर आया था। पूछने पर उसने बताया कि लड़की का नाम पूनम शर्मा (28) है। वह भरतपुर के सहयोग नगर में रहती है और मेरी उससे सगाई हो चुकी है। दोपहर करीब दो बजे सोनू के कमरे से चीखने-चिल्लाने की आवाजें आने लगीं।
घर के पास एक दुकानदार ने ये आवाजें सुनीं। वह महेंद्र पाल के पास आया और बोला कि तुम्हारे घर से मारपीट और चीखने-चिल्लाने की आवाजें आ रही हैं। महेंद्र पाल सोनू के कमरे की ओर गया तो गेट खुला था। युवती का शव खून से लथपथ खाट पर पड़ा था। सोनू पास ही खड़ा था। महेंद्र को देखकर सोनू ने कहा- मैंने लड़की का मर्डर कर दिया है।
युवती के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिवार के सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने युवक के कमरे से दो बड़े चाकू और एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है। टीम साक्ष्य जुटा रही है।
Published on:
20 Mar 2024 05:35 pm

बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
