8 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुरालीजनों ने बनाया दूसरे से संबंध बनाने का दबाव

रूपवास थाना क्षेत्र के गांव नगला पहलवार में विवाहिता ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतकों के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
2 min read
Google source verification
विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुरालीजनों ने बनाया दूसरे से संबंध बनाने का दबाव

विवाहिता ने की खुदकुशी, ससुरालीजनों ने बनाया दूसरे से संबंध बनाने का दबाव

भरतपुर. रूपवास थाना क्षेत्र के गांव नगला पहलवार में विवाहिता ने कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली। मृतकों के परिजनों ने ससुराली जनों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि संतान के लिए वह लोग उसे दूसरे लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर उसे कुएं में धक्का देकर हत्या कर दी।

थाना प्रभारी भोजाराम ने बताया कि बयाना के नगला स्टोर निवासी लक्ष्मण पुत्र विसना ने मामला दर्ज कराया है। इसमें बताया कि बुधवार रात करीब 7.30 पर गांव नगला पहलवान में उसकी पुत्री प्रीति को उसके पति जीतेंद्र, ससुर विजय सिंह, सास लक्ष्मी देवी, देवर बंटू, चचिया ससुर गोविंद जाटव एवं सुंदर निवासी नरी पुरा थाना बसेड़ी ने एक राय होकर पुत्री को कुएं में धक्का देकर मार दिया। ससुरालीजन उसे कई दिन से परेशान और दहेज की मांग कर रहे थे। यह लोग गोविंद व विजय सिंह से संबंध बनाने का दबाव बनाते और मारपीट करते थे। प्रीति की छोटी बहन पूनम को भी धमकाते व उससे मारपीट करते थे। उनके शरीर पर चोट के निशान हैं। आरोप है कि इन लोगों ने षड्यंत्र कर हत्या करने के लिए घर से कुछ दूरी पर कुआं पर ले गए। कहने लगे कि तुझे मानना पड़ेगा तथा संतान पैदा करने के लिए हम जिससे कहें, वो करना होगा। पुत्री प्रीति ने इनकार करने पर आरोपियों ने उसे कुआ में धक्का देकर मार दिया। इससे पहले भी प्रीति के साथ बुरा व्यवहार करते थे। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मारपीट करके भगा दिया था। इस दौरान वह अपनी मां के पास रही। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व गोविंद व सुंदर अपनी जिम्मेदारी पर लिवा कर ले गए। वहीं जानकारी के अनुसार बेटी की हत्या किए जाने की जानकारी मिलने पर मृतका के परिजनों ने दामाद के पिता के साथ मारपीट कर दी। जिस पर दामाद के पिता विजय सिंह ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिस पर विजय सिंह को इलाज के लिए भरतपुर रैफर किया है।