
लूट के लिए बदमाशों की फायरिंग, जीजा की मौत और ***** घायल
भरतपुर. पहाड़ी-सीकरी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम बस स्टैण्ड चौराहे के समीप लूट के इरादे से दो बदमाशों ने ताबड़ तोड़ फायरिंग कर अलग-अलग बाइकों पर जा रहे जीजा-साले गम्भीर रूप से घायल कर दिया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पहाड़ी सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां जीजा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल का उपचार चल रहा है। उधर, घटना के बाद बदमाश बाइक से भाग निकले। उधर, वारदात के बाद पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, डीग एएसपी बुगलाल मीणा, सीओ डीग व नगर ने पहाड़ी अस्पताल पहुंच घटना की जानकारी ली।
जानकारी के अनुसर गांव बरखेड़ा निवासी चेतराम पुत्र इन्दर सैनी पहाड़ी थाने के समीप ई- मित्र की दुकान चलाता है। उससे मिलने उसका जीजा डीग निवासी प्रभुदयाल (३२) पुत्र प्रतीम मिलने आया। शाम करीब सात बजे दुकान बंद कर चेतराम व जीजा प्रभुदयाल अलग-अलग बाइकों से बरखेड़ा की तरफ जा रहे थे। यहां बस स्टैण्ड चौराहे के समीप मूर्तिकारो की दुकानों के समीप दो बदमाश बाइक पर आए और आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिससे जीजा प्रभुदयाल गंम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया। बदमाशों ने उसे तीन-चार गोली मारी थी। जबकि चेतराम पर कट्टे का बट मारकर घायल कर दिया। इस दौरान बदमाश व चेतराम के बीच आपस में गुत्थम गुत्था हो गई। बदमाश स्वयं को छुड़ाने के प्रयास में अपनी टी-शर्ट को उतार कर भाग गया। वारदात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लेकिन उससे पहले बदमाश भाग निकले।
Updated on:
28 Aug 2020 10:15 pm
Published on:
28 Aug 2020 11:40 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
