14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधायक डॉ. सुभाष गर्ग का डोटासरा पर निशाना, सुखजिंदर जी जरा इनको ज्ञान दो कि कम बोला करें!

-भरतपुर में पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा के बयान पर बबाल, गर्ग के ट्वीट से सियासी हलचल

less than 1 minute read
Google source verification
dsasdsdasdasd_1.jpg

भरतपुर में कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के भरतपुर के राष्ट्रीय लोकदल के विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को लेकर दिए गए बयान के बाद खलबली मच गई है। इसमें डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस का मान-सम्मान करने वाला ही कांग्रेस में पद पाएगा।

अब असली कांग्रेस की ही चलेगी, जिसे जाना है वह जाओ। कांग्रेस किसी के दवाब में नहीं है। डॉ. सुभाष गर्ग को कांग्रेसियों ने विधायक बनाया है। डॉ. कांग्रेस की बदौलत हैं, गर्ग की वजह से कांग्रेस नहीं है। डॉ. गर्ग के लिए भी कांग्रेस के दरवाजे बंद हो सकते हैं। यदि वह पांच साल कांग्रेंस के लिए काम करेंगे तो हम उन्हें गले लगाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि गर्ग कहते हैं कि जयंत चौधरी ने समझौता कर लिया तो हमारा उनसे कोई वास्ता नहीं रहेगा। यहां कार्यकर्ता का सम्मान करने वाला ही सम्मान पाएगा।


इधर, डॉ. सुभाष गर्ग ने पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को ट्वीट कर लिखा है कि डोटासराजी पहले उन लोगों के खिलाफ तो एक्शन ले लीजिए। जिन्होंने पार्टी के खिलाफ काम किया व चुनाव लड़ा। इसके बाद सुखजिंदर सिंह को ट्वीट किया है कि जरा इनको भी ज्ञान दो कि कम बोला करें।

बड़ी खबरें

View All

भरतपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग