
देश को 90 आईएएस चला रहे, इनमें भी दलित व आदिवासी सिर्फ तीन
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने संभाग के भरतपुर व धौलपुर जिले में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। अडाणी को नियम से दूर छूट देने व देश की 16 कंपनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने ओबीसी वर्ग का मुद्दा उठाकर भाजपा सरकार पर तंज भी कसा। साथ ही देश में कांग्रेस की सरकार बनने पर जातिगत जनगणना कराने का दावा कर एक नई रार छेड़ दी।
पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने धौलपुर जिले में मनियां व भरतपुर जिले में नदबई कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भले ही राजनैतिक लड़ाई है, लेकिन अपने आप ही हम जब भारत माता की जय बोलते हैं तो जय निकलता है। हम भारत माता के लिए काम करते हैं। सबसे पहला सवाल यह है कि भारत माता जमीन तो नहीं हो सकती। क्योंकि अगर जमीन होती और इंसान नहीं होते तो कोई भारत माता कह ही नहीं सकता था तो भारत माता इस देश की जनता है। कुछ दिन पहले संसद में एक सवाल पूछा कि हम सब जगह भारत माता की जय करते हैं। पता लगाना चाहता हूं कि इस भारत माता में हर जात की हर वर्ग की कितनी आबादी है। पिछड़े वर्ग, दलित वर्ग, आदिवासी, दूसरा जो धन भारत माता पैदा करते हैं उनकी। भारत माता को पूरी दुनियां में सोने की चिडिय़ा कहा जाता है। सोने की चिडिय़ा का धन किसके हाथों में है। इसलिए जातिगत जनगणना करनी चाहिए। अभी कोई नहीं बता सकता कि देश या राजस्थान में पिछड़ी जातियों के कितने लोग हैं। नरेंद्र मोदी से यह सवाल पूछा कि पार्लियामेंट हाउस में मोदीजी जहां भी आप जाते हो वहां आप खुद को ओबीसी कहते हैं, आपने चुनाव जीत लिया। 12 हजार करोड़ के हवाई जहाज में आप घूमते हो, विदेशों में जाते हो, हर रोज नया कपड़ा पहनते हो, 12 करोड़ की गाड़ी में बैठते हो, ओबीसी शब्द का अर्थ भी बता दो। लेकिन जातिगत जनगणना के बारे में कुछ नहीं बोला। उनके भाषण ही बदल जाते हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी 24 घंटे कहते हैं कि ओबीसी की सरकार चल रही है। सरकार चलाने में आपका कोई नहीं है। कुछ लेना देना नहीं है आपका। सरकार को छोडिय़े, फसल बीमा योजना में 35 हजार करोड़ रुपए सरकार के है। पैसा आपकी जेब से आता है। आपने सफेद शर्ट पहनी है। जितना पैसा आपने जीएसटी में दिया। उतना ही पैसा अडाणी इस शर्ट के लिए लेगा। गरीब से गरीब व्यक्ति एक लीटर पेट्रोल खरीदता है। जितना पैसा वो देता है उतना ही अडाणी देता है। पैसा आम जनता का है। आपकी जेब से पैसा निकल तो 35 हजार करोड़ रुपए 16 कंपनियों का पैसा दे दिया। इन कंपनियों में एक भी पिछड़ा, जनरल कास्ट, एक आदिवासी नहीं मिलेगा। आपकी जेब से पैसा लेकर 16 उद्योगपतियों को दिया। कह दिया कि बीमा की कंपनी है।
Published on:
22 Nov 2023 08:05 pm
बड़ी खबरें
View Allभरतपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
