12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan News : मां-बाप से परेशान होकर पानी की टंकी पर चढ़ी युवती, बोली ने पढ़ने देते हैं और न ही शादी करवाते हैं

सरकार की ओर से कई साल पूर्व ही जलदाय विभाग को आदेश दे रखे हैं कि उच्च जलाशयों की सीढिय़ां जमीन से 4 मीटर छोड़कर बनाई जाएं और पुरानी जिन टंकियों पर पहले से सीढियां हैं, उनकी 4 मीटर ऊंचाई तक की सीढियां तोड़ दी जाएं, ताकि उन पर कोई भी व्यक्ति चढ़कर आंदोलन प्रदर्शन नहीं कर सके।

2 min read
Google source verification

Bharatpur News : भरतपुर. आरबीएम जिला अस्पताल की 70 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर एक 35 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम करीब 5 बजे हाई वोल्टेज ड्रामा किया। युवक को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना मथुरा गेट पुलिस सहित नागरिक सुरक्षा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। थानाधिकारी मथुरा गेट करन सिंह राठौर ने बताया कि टंकी पर चढऩे वाली युवती निवासी पहरसर गादौली थाना लखनपुर हाल सेवर रोड गांधी नगर की रहने वाली है। युवती का आरोप है वह बीएड करना चाहती है, लेकिन पिता पढ़ाई के लिए पैसा नहीं देते हैं। आए दिन मेरे साथ मारपीट करते हैं। मेरे छोटे-भाई बहनों की ब्याह-सगाई कर दी हैं और मेरी शादी भी नहीं कर रहे। इसलिए में इस टंकी से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाहती हूं।

इस पर पुलिस निरीक्षक राठौर ने युवती को समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अधिक ऊंचाई पर होने की वजह से वह सुन नहीं पा रही थी। इस पर एक पुलिसकर्मी को भेज युवती को मोबाइल पहुंचाया और युवती से पुलिस निरीक्षक से वार्ता की और बमुश्किल समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतरने को राजी किया। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शाम 6.30 बजे टंकी से सुरक्षित उतरने के बाद युवती को पुलिस टीम थाना मथुरा गेट ले आई, जहां युवती ने अपने माता-पिता व अन्य परिजनों से किसी भी तरह वार्ता करने से इनकार कर दिया और नारी निकेतन जाने के लिए राजी हुई। इस पर थाना मथुरा गेट पुलिस ने इस मामले की सूचना सेवर थाना पुलिस को दी, ताकि वह अपने इलाके गांधी नगर में रहने वाले उसके पिता व परिवार जनों से संपर्क साध सकें। बता दें कि युवती का पिता सेवानिवृत फौजी है।

देखने तमाशबीन हुए एकत्रित
युवती के टंकी के टॉप पर करीब 70 फुट ऊंचाई पर चढऩे का कारनामा को देखने के लिए सैकड़ों की संख्या मेें तमाशबीन एकत्रित हो गए। सकुर्लर रोड से जिला अस्पताल, स्वास्थ्य भवन, मंगल हाट कंपनी बाग, दीन दयाल नगर, विकास नगर को जाने वाला मार्ग तमाशबीनों की भीड़ से पूरी तरह खराखच भर गया। वहां जाम के हालात बन गए। लोग युवती के टंकी पर चढऩे को हैरतंगेज कारनामा बता रहे थे।

आए दिन टंकी पर चढ़ कर रहे प्रदर्शन
बता दें कि शहर में आए दिन जलदाय विभाग की टंकी पर चढ़कर कोई न कोई प्रदर्शन करने लगता है, लेकिन फिर भी जलदाय विभाग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। करीब दो सप्ताह पूर्व थाना मथुरा गेट के निकट सुपर मार्केट स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़कर तीन छात्र नेताओं ने छात्रसंघ चुनाव की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। उससे पूर्व अरोड़ा हॉस्पिटल के पीछे अरोड़ा पार्क की पानी की टंकी पर चढ़कर कॉलेज की 6 छात्राओं ने यूनिवर्सिटी के विरोध में प्रदर्शन किया।

इसी प्रकार उससे पूर्व नई मंडी स्थित जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़कर एक युवक ने मृतक कोटा में नौकरी लगवाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। इस तरह आए दिन टंकी पर चढ़कर लोग प्रदर्शन करते हैं, लेकिन फिर भी जलदाय विभाग कोई ठोस इंतजाम नहीं कर रहा है। सरकार की ओर से कई साल पूर्व ही जलदाय विभाग को आदेश दे रखे हैं कि उच्च जलाशयों की सीढिय़ां जमीन से 4 मीटर छोड़कर बनाई जाएं और पुरानी जिन टंकियों पर पहले से सीढियां हैं, उनकी 4 मीटर ऊंचाई तक की सीढियां तोड़ दी जाएं, ताकि उन पर कोई भी व्यक्ति चढ़कर आंदोलन प्रदर्शन नहीं कर सके।